देश में नहीं रुक रही गौवंश की हत्या : छत्तीसगढ़ के बाद एमपी में मिले 50 गायों के सिर और कंकाल

जबलपुर। देश में अलग अलग राज्यों से लगातार पशुहत्या की खबरें सामने आ रही है। बीते रविवार को जहां छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बछड़े का सर मिला था, वही बीते मंगलवार को बिलासपुर में एक बछड़े को कार से कुचल देने का वीडियो सामने आया था, जिसको लेकर हिन्दू संगठन बेहद नाराज दिखाई दिए। वहीं अब एक घटना मध्य प्रदेश के जबलपुर से भी सामने आ रही है, जहां गोवंश के लगभग 50 से ज्यादा सिर और कंकाल मिले हैं। इस घटना की जानकारी सामने आते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया हैं। गोवंश के अवशेष मिलने से बजरंग दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश दिखाई दे रहा है। साथ ही उन्होंने पुलिस को चेतावनी भी दे डाली है। उन्होंने कहा कि गोवंश की हत्या पर जल्द से जल्द रोक लगाई जाए और आरोपियों की गिरफ्तारी हो वर्ना उग्र आंदोलन किया जाएगा।

पहले भी मिले है पशुओं के अवशेष

जानकारी के मुताबिक, इससे पहले भी जबलपुर में बछड़े के अवशेष पाए गए थे। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का मानना है कि जो अवशेष मिले हैं वो अलग-अलग जानवारों के हैं और बहुत पुराने हैं।

Related Articles
Next Story