झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट: मौसम विभाग ने 14 जिलों के लिए येलो व आरेंज अलर्ट किया जारी, पढ़ें कहां-कहां होगी बारिश

Jharkhand Rain Alert : झारखंड में बारिश का दौर जारी है। आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश और वज्रपात की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक जानकारी के अनुसार बीकानेर-अजमेर की ओर से एक झारखंड होते हुए एक मानसून टर्फ बंगाल की ओर बढ़ रहा है। इसकी काफी रफ्तार है। वहीं एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तरी छत्तीसगढ़ से ओडिशा-झारखंड होते हुए बंगाल की तरफ बढ़ रहा है। इन्हीं वजहों से झारखंड में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।


मौसम विभाग ने आज राज्य के 14 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों में बारिश के आसार जताए गए हैं उनमें कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, सराकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा शामिल हैं।मौसम विभाग ने आज और कल यानि दो अगस्त के बाद बारिश में कमी आने की बात कही है। हालांकि मौसम साफ होते ही फिर से उमस बढ़ेगी।


इधर, मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक अच्छी बारिश के आसार जताए हैं। आज रांची के अलावा पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा के अलावा दक्षिणी भाग के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा व बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी के अलावा रामगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी है। इधर बारिश के साथ कई जगहों पर वज्रपात भी हुई है, अलग-अलग घटनाओं में 10 से ज्यादा लोगों की वज्रपात से मौत हो चुकी है। 12 लोग घायल हैं। इनमें छह लोगों की हालत गंभीर है। सबसे ज्यादा 6 लोगों की मौत रांची जिले में हुई, जबकि चतरा में तीन और गुमला में लोगों की जान गई।


मांडर के कैंबो गांव में धनरोपनी चल रही थी। तभी आकाशीय बिजली गिरी और राजेश उरांव (25) व सलमोन एक्का (26) की मौत हो गई। राजेश मूल रूप से रातू कि तिलता गांव के थे और अपनी कैंबो स्थित अपनी ससुराल में रहते थे। वहीं मांडर के ही बसकी में खेत जोताई के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 26 वर्षीय नीरज उरांव की जान चली गई। उनके साथ रोपाई कर रहे अन्य लोग घायल हो गए।


वहीं चान्हो के कलगी गांव में भी ठनका गिरने से 40 साल के सकलू उरांव की मौत हो गई, जबकि लुंडरी गांव में कमला उरांव नामक महिला झुलस गई। रातू थाना क्षेत्र के बिजुलिया में भी एक महिला की धनरोपनी के दौरान मौत हो गई है। वहीं चतरा जिले के डहुरी गांव में जगरनाथ यादव और उनकी पत्नी चमेली देवी की जान चली गई, जबकि सिनपुर गांव के 15 वर्षीय अभिषेक कुमार की भी मौत हो गई।





HPBL
HPBL  
Related Articles
Next Story