IAS Transfer : झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला, राज्यपाल के प्रधान सचिव और मुख्यमंत्री के सचिव भी बदले, देखें पूरी लिस्ट

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर झारखंड के दो दर्जन से अधिक आइएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। इनमें मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल भी शामिल हैं।

सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेन्स विभाग के पद पर पदस्थापित विप्रा भाल (अतिरिक्त प्रभार- सचिव, वाणिज्य कर विभाग, झारखंड, रांची तथा मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखंड कम्युनिकेशन नेटवर्क लि., रांची) को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक राज्यपाल के प्रधान सचिव के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है.

• राज्यपाल के प्रधान सचिव के पद पर पदस्थापित नितीन मदन कुलकर्णी को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक प्रधान सचिव, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है.



• प्रधान सचिव, योजना एवं विकास विभाग के पद पर पदस्थापित मस्त राम मीना (अतिरिक्त प्रभार- प्रभारी सदस्य, राजस्व पर्षद, झारखंड, रांची) अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ प्रधान सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.

सचिव खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के पद पर पदस्थापित डॉ. अमिताभ कौशल (अतिरिक्त प्रभार सचिव, आपदा प्रबंधन प्रभाग, झारखंड, रांची) को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई- गवर्नेन्स विभाग के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है. साथ ही डॉ. कौशल अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ सचिव, वाणिज्य-कर विभाग, झारखंड, रांची के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.



• सचिव भवन निर्माण विभाग, के पद पर पदस्थापित मनीष रंजन, (अतिरिक्त प्रभार-प्रबंध निदेशक, झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड, रांची) को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक निदेशक, कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, झारखंड, रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है.

• सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के पद पर पदस्थापित राजेश कुमार शर्मा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक सचिव, आपदा प्रबंधन प्रभाग के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है.



सचिव, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के पद पर पदस्थापित अबुबक्कर सिद्दीख को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, झारखंड, रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है.

• सचिव, गहिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, के पद पर पदस्थापित मनोज कुमार, अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ सचिव, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.

• मुख्यमंत्री के सचिव, झारखंड के पद पर पदस्थापित अरवा राजकमल (अतिरिक्त प्रभार स्थानिक आयुक्त, झारखंड भवन, नई दिल्ली, सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड, रांची, प्रबंध निदेशक, JUIDCO तथा प्रबंध निदेशक, ग्रेटर रांची विकास एजेंसी (GRDA) को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक सचिव, भवन निर्माण विभाग, के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है. साथ ही राजकमल अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ प्रबंध निदेशक, झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड, रांची तथा स्थानिक आयुक्त, झारखंड भवन, नई दिल्ली के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.

• सचिव, खान एवं भूतत्व विभाग, के पद पर पदस्थापित जितेंद्र कुमार सिंह (अतिरिक्त प्रभार अध्यक्ष, झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड) अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ सचिव, उद्योग विभाग के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.

प्रभारी सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के पद पर पदस्थापित उमा शंकर सिंह (अतिरिक्त प्रभार- मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारी संघ लि०. झारखंड, रांची) अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ प्रभारी सचिव, खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.

• नगर आयुक्त, रांची नगर निगम, रांची के पद पर पदस्थापित अमीत कुमार (अतिरिक्त प्रभार उपाध्यक्ष, रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार (RRDA)) को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक वाणिज्य कर आयुक्त, के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है। साथ ही कुमार अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ विशेष सचिव, वित्त विभाग, झारखंड, रांची के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.

• प्रशासक, सुवर्णरखा परियोजना, जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित मंजूनाथ भजन्त्री को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसायटी (JSLPS) के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता हैं. साथ ही भजन्त्री अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ मनरेगा आयुक्त, झारखंड, रांची के अत्तिरिक्त प्रभार में रहेंगे.

विशेष सचिव, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के पद पर पदस्थापित अमित प्रकाश को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उत्पाद आयुक्त के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है. साथ ही प्रकाश अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ प्रबंध निदेशक, झारखंड राज्य विभरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड, रांची के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.

• मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसायटी (JSLPS), रांची के पद पर पदस्थापित संदीप सिंह (अतिरिक्त प्रभार-अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड, रांची) को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक नगर आयुक्त, रांची नगर निगम, रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है. साथ ही सिंह अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ उपाध्यक्ष, रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार (RRDA) के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.



• नगर आयुक्त, हजारीबाग नगर निगम के पद पर पदस्थापित शैलेंद्र कुमार लाल को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक मिशन निदेशक-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखंड कौशल विकास मिशन सोसायटी के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है.

उत्पाद आयुक्त, झारखंड, रांची के पद पर पदस्थापित सुनील कुमार सिंह (अतिरिक्त प्रभार प्रबंध निदेशक, झारखंड राज्य विभरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड, रांची) को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अपर सचिव, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड, रांचीके पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है.

• उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित अनन्य मित्तल (अतिरिक्त प्रभार बन्दोबस्त पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर) अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ प्रशासक, सुवर्णरेखा परियोजना, जमशेदपुर के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.

• पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत समीरा एस. को अगले आदेश तक निदेशक-सह-सदस्य सचिव, झारखंड राज्य बाल संरक्षण संस्था, झारखंड के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है. साथ ही समीरा एस. अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ महानिदेशक, राज्य पोषण मिशन, झारखंड, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखंड राज्य जलछाजन मिशन तथा निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, झारखंड, रांचीके भी अतिस्थित प्रभार में रहेंगी.

• पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत रवि आनन्द को अगले आदेश तक संयुक्त सचिव, कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखंड, रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है.

उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, गिरिडीह के पद पर पदस्थापित दीपक कुमार दूबे को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक संयुक्त सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड, रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है.

• पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत सौरभ कुमार भुवानिया को अगले आदेश तक संयुक्त सचिव, वित्त विभाग, झारखंड, रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है.

• पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत आलोक कुमार को अगले आदेश तक संयुक्त सचिव, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड, रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है.

• पदस्थापन की लिए प्रतीक्षारत शताब्दी मजूमदार को अगले आदेश तक अवर सचिव, वित्त विभाग, झारखंड, रांचीके पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है.

Related Articles
Next Story