झारखंड विधानसभा: अब से कुछ देर बाद शुरू होगा झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र, मौजूदा सरकार के आखिरी सत्र में गूंजेंगे ये मुद्दे

Jharkhand Vidhansabha Mansoon Satr: झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। मौजूदा सरकार का ये आखिरी विधानसभा सत्र है, लिहाजा दोनों तरफ से सत्र की जोरदार तैयारी की गयी है। मानसून का यह सत्र आठ दिनों का होगा। भाजपा ने इस सत्र के लिए खास तैयारी की है। डेमोग्राफी चेंज, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था और लाठीचार्ज के मुद्दे पर सदन गरमा सकता है। भाजपा ने सत्ता पक्ष को घरने की तैयारी पूरी कर ली है। इधर सदन संचालन को लेकर विधानसभा की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

गुरुवार को ही सदन की कार्यवाही को लेकर सत्ता पक्ष के विधायकों की बैठक झारखंड विधानसभा के स्पीकर चैंबर में हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने की। वहीं बैठक के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ मंत्री श्री रामेश्वर उरांव, माले विधायक विनोद सिंह के अलावा आजसू विधायक -लंबोदर महतो सहित अन्य उपस्थित रहे। मानसून सत्र के दौरान कई ऐसे मुद्दे हैं, जिन्हें लेकर विपक्ष सरकार को पूरजोर घेरेगी। विपक्ष की माने तो रोजगार, भ्रष्टाचार, संथाल परगना में डेमोग्राफि बदलाव को लेकर सरकार पूरी तरह से विफल है।

नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने बताया कि सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। वादाखिलाफी तो छोड़िये अब सरकार गोली और लाठी पर उतारू हो गयी है। सदन में इसका जवाब लिया जायेगा। चार साल तक सरकार रोजगार देने का वायदा करती रही लेकिन सच्चाई कुछ और ही है। इसी तरह भ्रष्टाचार पर तो कुछ कहा ही नहीं जा सकता है। सड़क से सदन तक डेमोग्राफिक बदलाव के आंकड़े हैं पर सरकार उसमें भी चुप्पी साधे हुए है।

वहीं सदन की कार्यवाही के दौरान विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने को सरकार तैयार है। झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडे के मुताबिक हम चाहेंगे कि मानसून सत्र ऐतिहासिक हो। सदन में सदस्य ज्यादा से ज्यादा जनहित के मुद्दे उठाएं। उनके मुताबिक कहा कि हम चाहेंगे कि भाजपा भी हमारे साथ आवाज उठाएं कि इस बजट में झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है। सदन में जवाबों के साथ सत्ता पक्ष पूरी तरह से तैयार है।

HPBL
HPBL  
Related Articles
Next Story