Jharkhand: ACB की बड़ी कारवाई, सिविल सर्जन को घूस लेते रंगे हाथ दबोचा

Deoghar: झारखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। ACB की टीम ने देवघर जिले के सिविल सर्जन की घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा है। सिविल सर्जन को गिरफ्तार करते ही विभाग में अफरा तफरी मच गई।

किसी निजी नर्सिंग होम के रिन्यूअल कार्य के बदले सिविल सर्जन ने पीड़ित से 70 हजार घूस की मांग की थी। जिसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत एसीबी को की।

एसीबी की टीम ने जांच पड़ताल के बाद पाया कि मामला सही है।जिसके बाद सिविल सर्जन को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई और उनके आवास से रंगे हाथ दबोचा गया।

एसीबी की टीम की हाल के दिनों में अब तक की बड़ी कारवाई है। जिसके बाद 70 हजार घूस लेते सिविल सर्जन को दबोचा गया। गिरफ्तारी के बाद सिविल सर्जन (CS) को अपने एसीबी ने अपने साथ ले गई।

जानकारी मिलते ही सिविल सर्जन कार्यालय में मौजूद अधिकारी और कर्मचारी भागते और नजर छुपाते नजर आए। इस मुद्दे पर कोई भी कर्मी बोलने की कुछ भी तैयार नहीं है।

HPBL
HPBL  
Related Articles
Next Story

COPYRIGHT 2024

Powered By Blink CMS