झारखंड ब्रेकिंग: आजसू ने किया प्रत्याशियों के नामों पर ऐलान, सुदेश महतो सहित इन प्रत्याशियों की घोषणा, देखिये लिस्ट

Jharkhand Vidhansabha Chunav: भाजपा के बाद अब आजसू ने भी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। इस चुनाव में भाजपा 68 और आजसू 10 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।


नीतीश कुमार की जदयू को दो सीटें दी गयी हैं और चिराग पासवान की लोजपा (आर) को चतरा सीट दी गयी है. आजसू शेष दो सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा करेगी. पार्टी प्रमुख सुदेश कुमार महतो सिल्ली से चुनाव लड़ेंगे, वहीं रामगढ़ से सुनीता चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है।

आजसू पार्टी की ओर से रविवार को पहली सूची जारी की गयी है। इसमें आठ प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गयी है। आजसू प्रमुख सुदेश कुमार महतो को सिल्ली विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है।


रामगढ़ विधानसभा सीट से सुनीता चौधरी को उतारा गया है। लोहरदगा से नीरू शांति भगत प्रत्याशी बनायी गयी है। गोमिया से लंबोदर महतो को उम्मीदवार बनाया गया है। जुगसलाई से रामचंद्र सहिस उम्मीदवार हैं।

मांडू से निर्मल महतो, ईचागढ़ से हरेलाल महतो और पाकुड़ से अजहर इस्लाम को आजसू पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। आपको बता दें कि झारखंड में 81 विधानसभा सीटे हैं. राज्य में दो चरणों में चुनाव हो रहे हैं. 13 नवंबर को पहले चरण का मतदान है. दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को है. 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी।






Aditya
Aditya  
Related Articles
Next Story