झारखंड : कमलेश सिंह के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर बगावत शुरू, कार्यकर्ताओं की दो टूक, भाजपा में कमलेश हुए शामिल, तो दे देंगे इस्तीफा

MLA Kamlesh Singh: विधायक कमलेश सिंह की भाजपा में शामिल होने की लग रही अटकलों पर अब बगावत से सुर उभरने लगे हैं। भाजपा के पार्टी पदाधिकारियों ने खुली चेतावनी दे दी है कि अगर कमलेश सिंह को भाजपा में शामिल कराया गया, तो वो पद से इस्तीफा दे देंगे।


पार्टी के संगठन मंत्री सहित कई कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से मुलाकात कर नाराजगी जतायी थी। आपको बता दें कि कमलेश सिंह हुसैनाबाद से विधायक हैं। चर्चा है कि वो जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि कमलेश सिंह ने पांच साल में भाजपा के खिलाफ काम किया है। अब चुनाव में वो भाजपा में शामिल होंगे, इसे कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेगा। भाजपा के सभी नेता एकजुट होकर विरोध करेंगे। इस मामले में मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता जिला एवं प्रदेश नेतृत्व को पत्र लिखने की भी बात कही है।


आपको बता दें कि 2019 में भारतीय जनता पार्टी के समर्थित प्रत्याशी विनोद सिंह ने हुसैनाबाद विधानसभा से चुनाव लड़ा था। इस दौरान विनोद सिंह को 30 हजार से भी अधिक वोट मिले थे. उस दौरान विनोद सिंह को भारतीय जनता पार्टी का सिंबल नहीं मिला था।

कार्यकर्ताओं ने दो टूक कहा है कि कमलेश सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए एवं उन्हें प्रत्याशी बनाया गया तो मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता सामूहिक रूप से इस्तीफा सौंप देंगे। बैठक में कहा गया है कि कमलेश सिंह के कारण कई भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता परेशान हुए हैं। सभी मंडल और अध्यक्ष एकजुट हैं एवं विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी से जुड़े किसी भी कार्यकर्ता को टिकट दिया गया तो सभी एकजुट होकर उसे चुनाव जिताएंगे।

Aditya
Aditya  
Related Articles
Next Story