झामुमो ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, शिबू सोरेन भी संभालेंगे प्रचार का जिम्मा, हेमंत, कल्पना सहित ये हैं स्टार कैंपेनर

Jharkhand Elections 2024: झारखंड में चुनावी प्रचार अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने स्टार प्रचारकों का ऐलान कर दिया है। बढ़ती उम्र के बावजूद शिबू सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रचार की कमाल संभालेंगे।

स्टार प्रचारों की अगुवाई अध्यक्ष शिबू सोरेन करेंगे। वहीं कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन समेत पार्टी के 33 स्टार प्रचारक होंगे।

स्टार प्रचारकों में शिबू सोरेन, हेमंत सोरेन, नलिन सोरेन, कल्पना मुर्मू सोरेन, प्रो. स्टीफन मरांडी, मथुरा प्रसाद महतो, सविता महतो, सरफराज अहमद, बैद्यनाथ राम, विनोद पांडेय, फागु बेसरा, सुप्रियो भट्टाचार्य, दीपक बिरुआ, सुदिव्य कुमार सोनू का नाम शामिल है।

इसके अलावा, मिथिलेश कुमार ठाकुर, मोहन कर्मकार, अभिषेक कुमार पिंटू, जोबा मांझी, विजय हांसदा, महुआ माजी, निरल पूर्ति, रामदास सोरेन, हिदायतुल्लाह खान, दशरथ गगराई, बसंत सोरेन, हफिजुल हसन का भी नाम शामिल है।

इसके अलावा, बेबी महतो, सुखराम उरांव, भूषण तिर्की, मंगल कालिंदी, राजू गिरी, हेमलाल मुर्मू एवं सुनील श्रीवास्तव भी लिस्ट में शामिल हैं।

Aditya
Aditya  
Related Articles
Next Story