ब्रेकिंग: लालकृष्ण आड़वाणी की तबीयत गंभीर, देर रात AIIMS में कराया गया भर्ती

Lal Krishna Advani admitted to AIIMS:बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ गयी है। उन्हें दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया है। उनकी तबीयत के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पायी है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक उम्र संबंधित दिक्कतों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया।

फिलहाल उन्हें एम्स के जिरियाट्रिक डिपार्टमेंट (बुजुर्गों का इलाज करने वाला विभाग) के डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है। दरअसल, 96 वर्षीय आडवाणी उम्र संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं। इसलिए उनका समय-समय पर घर पर ही चेकअप किया जाता है।

बुधवार देर शाम को उन्हें कुछ दिक्कत महसूस हुई, जिसके बाद तुरंत उन्हें एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें अपनी निगरानी में भर्ती कर लिया। आडवाणी को इसी साल भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। उन्होंने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किए जाने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया था और कहा था कि यह न केवल उनका, बल्कि उनके आदर्शों और सिद्धांतों का भी सम्मान है।





HPBL
HPBL  
Related Articles
Next Story