सिपाही की हत्या: बीबी ने ही उतार दिया सिपाही पति कौ मौत के घाट, वजह कर देगी हैरान

कैमूर। पत्नी ने ही सिपाही की हत्या कर दी। चौकाने वाली घटना बिहार के कैमूर की है। मामले में आरोपी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सिपाही के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोप है कि आपसी विवाद के बाद पत्नी ने अपने पति की जहर देकर हत्या कर दी। विनोद पाल दरभंगा में सिपाही के पद पर नौकरी कर रहा था। एक महीने पहले ही वह घर आया था।

घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन शव को लेकर कुदरा थाना पहुंचे। यहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया है। मृतक के पिता महेंद्र पाल ने बताया कि साल 2015 में शादी हुई थी। उसी समय से पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। किसी कारण से बेटे को जहर देकर उसकी पत्नी ने मार दिया है।

उसका चेहरा भी काला पड़ गया है। अभी शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए हम लोग सदर अस्पताल भभुआ आए हैं। साल 2015 में युवक की बिहार पुलिस में नौकरी हुई थी। नौकरी पक्का होते ही उसने लालापुर की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग के बाद शादी कर ली थी। इनकी दो लड़का और एक लड़की है ।फिलहाल, पुलिस पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शादी के बाद से ही छोटी-छोटी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़े होते रहते थे। हालांकि, पत्नी ने हत्या की बात से इनकार किया है।




HPBL
HPBL  
Related Articles
Next Story