प्रियंका गांधी लड़ेंगी उपचुनाव: राहुल गांधी वायनाड़ सीट से देंगे इस्तीफा, प्रियंका गांधी इस सीट से लड़ेगी उपचुनाव

Rahul Gandhi Raybareli Sansad: राहुल गांधी रायबरेली से सांसदन बने रहेंगे। उन्होंने वायनाड़ सीट छोड़ने का फैसला लिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को मीडिया बातचीत में स्पष्ट किया कि राहुल गांधी रायबरेली से सांसद बने रहेंगे। वायनाड सीट छोड़ने के बाद प्रियंका गांधी वायनाड से उपचुनाव लड़ेंगी। प्रियंका गांधी के एक पुराने स्लोगन 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का प्रयोग करते हुए कहा कि वह वायनाड से उपचुनाव लड़ेंगी।

इस तरह कांग्रेस ने एक ही दिन में दो बड़ी घोषणाएं की है। एक तो राहुल गांधी का निर्णय कि वह रायबरेली से ही सांसद बने रहेंगे और दूसरा कि कांग्रेस ने वायनाड उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी भी उतार दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को वायनाड लोकसभा सीट छोड़ने का फैसला किया और अपने पारिवारिक गढ़ रायबरेली में रहने का फैसला किया।

विशेष रूप से, राहुल गांधी ने आम चुनावों में दोनों लोकसभा सीटों - केरल में वायनाड और उत्तर प्रदेश में रायबरेली पर प्रभावशाली अंतर से जीत हासिल की. नई दिल्ली में पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की चर्चा के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस फैसले की घोषणा की गई।

HPBL
HPBL  
Related Articles
Next Story