Rakshabandhan Gift : रक्षाबंधन पर CM हेमंत सोरेन का बहनों को तोहफा

रांची: रक्षा बंधन के दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड की महिलाओं को रक्षा बंधन पर तोहफा देने की तैयारी कर रहे है। झारखंड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना की राशि रक्षा बंधन के दिन वितरित करने की तैयारी प्रशासनिक स्तर पर चल रही है।


मुख्यमंत्री चाहते है कि रक्षा बंधन के दिन ही वो झारखंड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना के तहत उपहार स्वरूप महिलाओं के अकाउंट में एक हजार रूपया भेजा जाए। 19 अगस्त को मुख्यमंत्री सांकेतिक रूप से 151 महिलाओं के अकाउंट में डीबीटी के माध्यम से एक हजार रूपया भेजेंगे। इसके साथ ही झारखंड में इस योजना की विधिवत शुरूआत हो जाएगी।

जिन महिलाओं द्वारा भरे गए अकाउंट में कोई गड़गड़ी नहीं पाई जाएगी उनके खाते में एक हजार रूपये जाने शुरू हो जाएंगे और हर महीने की 15 तारीख को राशि खाते में चली जाएगी।


झारखंड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना हेमंत सोरेन की महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के तहत 21 वर्ष से 49 वर्ष के बीच के करीब 48 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। शुरूआती दिक्कत के बाद इस योजना में पंजीयन ने रफ्तार पकड़ ली है।


सोमवार तक 29 लाख आवेदन आ चुके है। इस योजना को लेकर मिल रहे उत्साह से मुख्यमंत्री काफी खुश नजर आ रहे है। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि 30 अगस्त से शुरू हो रहे 'सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम में भी इस योजना में पंजीयन की सुविधा रहेगी। उन्होंने इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों और इंडिया अलायंस के कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि टीम की अद्भुत मेहनत और जुनून ने इतिहास रच दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब इस सफलता का जश्न मनाएं और अगला लक्ष्य जल्द से जल्द सम्मान राशि को बैंक खातों तक पहुंचाना हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के खाते में पहली किस्त भेजेंगे।

Related Articles
Next Story