रांची: दौड़ा-दौड़ाकर युवक को मारी गोली, फल मंडी में युवक की गोली मारकर ले ली जान, पुलिस जांच में जुटी

रांची। रांची में एक बार फिर गोली चली है। युवक को दौड़ा-दौड़कर गोली मारी गयी। घटना में युवक की मौत हो गयी है। मृतक का नाम अभिषेक कुमार सिंह है। घटना राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित फल मंडी की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक प्रथम दृष्टिया मामला आपसी रंजिश का पता चल रहा है। हालांकि पुलिस जांच में जुटी है। घटना को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

जिस स्थान पर अभिषेक कुमार सिंह का शव मिला है उसके आसपास काफी खून बिखरा हुआ पाया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि पहले अभिषेक कुमार सिंह का अपराधियों के साथ काफी मारपीट हुई होगी, उसके बाद उसे गोली मारी गई है। रांची का हरमू स्थित फल बाजार में रात 9 बजे के बाद सभी दुकानें बंद हो जाती हैं। उसके बाद ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। युवक की पहचान अभिषेक कुमार सिंह के रूप में हुई है।

इस मामले की जानकारी मिलने के बाद सिटी एसपी राज कुमार मेहता और अरगोड़ा थाना प्रभारी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रहे है। जिस तरह से अभिषेक कुमार सिंह का शव बरामद किया गया है, उसे देखकर लगता है कि उसे दौड़ा-दौड़ाकर गोली मारी गई है. सब्जी मंडी के आसपास कई स्थानों पर खून बिखरा पड़ा है. इस मामले को लेकर एक संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत में लिया है, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।

HPBL
HPBL  
Related Articles
Next Story

COPYRIGHT 2024

Powered By Blink CMS