...तो क्या बन्ना गुप्ता के खिलाफ सरयू राय लड़ेंगे चुनाव, बोले, इच्छा तो है, NDA करें फाइनल, ये गंभीर आरोप भी लगाये

Banna Gupta Vs Saryu Roy: …तो क्या स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ सरयू राय चुनाव लड़ेंगे। पूर्व मंत्री व फिलहाल जदयू नेता सरयू राय का इरादा विधानसभा चुनाव में बन्ना गुप्ता को चैलेंज करने का है। पिछले चुनाव रघुवर दास के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरकर शिकस्त देने वाले सरयू राय ने कहा है कि सरयू राय ने एलान करते हुए कहा कि एनडीए तय करे। वे बन्ना गुप्ता की जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से उनके विरुद्ध चुनाव लड़ने को तैयार है।

सरयू राय ने कहा है कि भाजपा चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा से उनकी मुलाकात हुई है। उन्होंने कहा है कि जमशेदपुर में दोनों सीटें हैं। इच्छा है तो जमशेदपुर पश्चिमी से भी वे चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि इसे एनडीए को तय करना है। सरयू राय ने बन्ना गुप्ता पर निशाना साधते हुए कहा कि बन्ना गुप्ता के एक प्यादे ने जमशेदपुर में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है और पुलिस सक्रिय हो गई है।

सरयू राय ने कहा कि जिन तीन लोगों पर जमशेदपुर के कदमा थाना में प्राथमिकी दर्ज हुआ है, बन्ना गुप्ता उन्हें मेरा नजदीकी बता कर मुझे भी इसमें लपेटना चाह रहे हैं। इस मामले की सरयू राय ने न्यायिक जांच की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि मानगो पेयजल आपूर्ति योजना को उन्होंने पूरा कराया। पांच साल में बन्ना गुप्ता ने पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को बर्बाद कर दिया। उनके ही प्रयास से बालीगुमा में पावर ग्रिड का निर्माण हुआ, जिससे लोगों को गुणवत्तापूर्ण बिजली मिल रही है।

बन्ना गुप्ता पर आरोप लगाते हुए सरयू राय ने कहा कि वो चौतरफा भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उनके विरुद्ध एक एफआइआर इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसे वे फर्जी बता रहे हैं। इस मामले में रांची के पुलिस अधीक्षक (नगर) ने कहा है कि इसका स्रोत जानने के लिए जांच की जा रही है। पहले भी बन्ना गुप्ता का वीडियो जारी हुआ था।


इस पर उन्होंने खुद ही एफआइआर किया था, परंतु आज तक उसका कोई फलाफल नहीं निकला। इसी तरह यह एफआईआर फर्जी है या असली, इसकी पुलिस जांच का भी कोई फलाफल नहीं निकलेगा और मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा। इसलिए इसकी न्यायिक जांच कराई जाए।

Aditya
Aditya  
Related Articles
Next Story