शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: राज्य सरकार ने दी बड़ी सौगात, ट्रांसफर पॉलिसी हुई लागू, अब शिक्षक पति-पत्नी की एक ही स्कूल में हो सकेगी पोस्टिंग, पढ़िये खास बातें

Teacher News: शिक्षकों के लिए एक अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने शिक्षकों की तबादला पॉलिसी लागू कर दी है। इस पॉलिसी के लागू होते ही प्रदेश में शिक्षकों के ट्रांसफर का रास्ता भी साफ हो गया है। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अक्टूबर से इसका ऑनलाइन एप्लिकेशन लिया जाएगा। इसके लिए उन्हें 10 ऑप्शन दिए जाएंगे। दिसंबर में उनकी जॉइनिंग कराई जाएगी।

सरकार के इस कदम से करीब 5 लाख शिक्षकों को फायदा मिलेगा। इनमें 1 से 8वीं क्लास तक के 4 लाख, वहीं 9 से 12वीं तक शिक्षक शामिल हैं। इस पॉलिसी के तहत अब BPSC, पुराने शिक्षक और सक्षमता पास शिक्षकों को अब अपने जिले में रहने का मौका मिलेगा। इस दौरान, गंभीर रोग, मानसिक समस्या से ग्रसित शिक्षकों को तरजीह दी जाएगी। सिंगल महिला, विडो को भी प्राथमिकता दी जाएगी।

आपको बता दें कि BPSC शिक्षक कई दिनों से ट्रांसफर पॉलिसी की मांग कर रहे थे। बिहार सरकार ने शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर आवेदन मांगे थे। 2022 में आवेदन लिया गया था। ग्रेड-पे शिक्षकों ने आवेदन भी दिया, लेकिन तबादला नहीं हो सका। तब ट्रांसफर-पोस्टिंग का मामला अटका हुआ था। राज्य सरकार ने कहा कि अगर इस पॉलिसी में कुछ कमी रह जाती है तो कमिश्नर लेवल पर कमेटी गठित कर उस कमी को पूरा किया जाएगा।

इस पर व्यापक पैमाने पर विचार-विमर्श किया गया है। नियोजित शिक्षकों को जॉइनिंग लेटर दी जाएगी। वह सरकारी सेवक होंगे।अनुकंपा पर 6 हजार 421 आश्रितों की बहाली होगी। कैबिनेट ने इस पर मुहर लगा दी है। काफी दिनों से यह मामला लंबित था। सुनील कुमार ने बताया कि 2001 में महिलाओं की साक्षरता दर 34 % थी, वहीं आज 74% महिलाएं साक्षर हैं।

गेस्ट टीचर के लिए फिलहाल कोई पॉलिसी नहीं है। राज्य में 1 करोड़ 82 लाख स्टूडेंट्स हैं। उन्हें पढ़ाने के लिए पांच लाख से अधिक शिक्षक हैं। TRE 3 की रिजल्ट में रोस्टर क्लियर नहीं है। कुछ जिलों में त्रुटियां हैं। उसे ठीक किया जा रहा है।

Aditya
Aditya  
Related Articles
Next Story