"पेंशन देने वाले हेमंत बेटा के लिए मैं रखी हूं जितिया व्रत" बुजुर्ग अम्मा की बात पर अभिभूत हुई कल्पना, हेमंत भी बोले, धन्यवाद मां

गढ़वा। झारखंड में इन दिनों मंईयां सम्मान यात्रा चल रही है। सम्मान यात्रा को जनता के बीच खूब प्रतिशाध मिल रहा है। यात्रा की कमान कल्पना सोरेन, दीपिका पांडेय और बेबी देवी के हाथों में है। यात्रा के दौरान कल्पना सोरेन बड़ी ही आत्मीयता के साथ लोगों के बीच जा रही है। उनसे बात करती है, उनके सुख दुख में साझीदार बनती है। इस दौरान महिलाएं भी खूब अपनापन दिखा रही है। एक ऐसी ही बुजुर्ग महिला के साथ हुई बातचीत का जिक्र कल्पना सोरेन ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में किया है।

कल्पना सोरेन ने कहा है कि मंईया सम्मान यात्रा के दौरान मिली एक मां ने कहा कि हेमन्त सोरेन ने उन्हें पेंशन दिया है, वह अपने बेटे हेमन्त सोरेन के लिए भी जितिया का व्रत रख रही हैं। हेमन्त को अपना प्यार और आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद मां! जवाब में मुख्यमंत्री ने भी सोशल मीडिया पर लिखा है.. धन्यवाद मां

गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने लोगों के बिजली का बिल जीरो किया। विधानसभा चुनाव में बीजेपी की सीट जीरो होगी।इस बात की गवाही यह विशाल जनसैलाब भी दे रहा है. उन्होंने कहा कि मंईयां सम्मान योजना महिलाओं के जीवन में बदलाव का बहुत बड़ा सहारा बनेगी। यदि उनकी सरकार बनी तो हर घर में सालाना एक लाख रुपए तक सहयोग राशि की व्यवस्था विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सरकार करेगी।

वहीं कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने झारखंड में आम लोगों का जीवन बदलने का काम कम समय में कर दिखाया है। कार्यक्रम में स्वच्छता एवं पेयजल मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि मंईयां सम्मान योजना के अलावा गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है. मंत्री बेबी देवी ने भी कार्यक्रम में लोगों को संबोधित किया।


HPBL
HPBL  
Related Articles
Next Story