पुलिस पर हमला: DJ जब्त करने गयी पुलिस पर पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल, पुलिस की गाड़ियां भी तोड़ी

Police Par Hamla: पुलिस पर हुई पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी घायल हो गये। घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने इलाके में कैंप किया है। घटना मुजफ्फरपुर की है, जहां देर शाम पुलिस पर पथराव कर दिया गया। अहियापुर थाना क्षेत्र के बखरी चौक के समीप मुहर्रम को लेकर जुलूस की तैयारी की जा रही थी। DJ भी बजाया जा रहा था। सूचना पर पुलिस की टीम DJ जब्त करने पहुंची थी, जिसके बाद यह घटना हुई।

पुलिस पर हमले की सूचना पर आनन-फानन में पुलिस फोर्स मौके पर भेजी गयी। वहीं पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पथराव में कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। पुलिस की कई गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए स्थिति पर नियंत्रण कर लिया है। पुलिस इलाके में असमाजिक तत्वों की पहचान के लिए कैंप कर रही है। शांति समिति और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से बातचीत की जा रही है।


पुलिस DJ जब्त करने पहुंची तो कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस ने उनलोगों को हिरासत में लिया है।ऑर्गेनाइजर ने पुलिस का सहयोग किया, लेकिन असामाजिक तत्वों ने उनकी बात नहीं मानी है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। इसमें कितने पुलिसकर्मी घायल हैं इसकी सूचना अभी नहीं है। कई लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।





HPBL
HPBL  
Related Articles
Next Story