ट्रांसफर न्यूज: शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, 38 अधिकारियों-कर्मचारियों का स्थानांतरण

Transfer News : शिक्षा विभाग में बड़ी संख्या में अधिकारियों के तबादले हुए हैं। कई अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में भेजा गया है। बिहार में शिक्षा विभाग में हुए इस तबादले के बाद अन्य विभागों में भी तबादले की उम्मीद है। बिहार शिक्षा विभाग के जिन कर्मियों का यहां से दूसरे जिले में स्थानांतरित किया गया है, उनमें संजय कुमार को पीटीईसी मसौढ़ी, अनिल कुमार प्रथम को डीईओ कार्यालय पटना, अनिल कुमार सिंह को कैमूर, उमाकांत ओझा को पीटीईसी बाढ़, डायट के शशिभूषण प्रसाद को डायट मोहनिया भेजा गया है।


इसके अलावा अवनिंद्र चंद्र वर्मा को पटना, प्रमोद कुमार सिंह को कैमूर, अशोक कुमार को डायट विक्रम, नागेश्वर साह को बक्सर, राज नारायण राम को पटना, धर्मेंद्र कुमार को नालंदा, भालचंद शर्मा को बक्सर, बजरंग बली प्रसाद विद्यालय उपनिरीक्षक बक्सर भेजा गया है। उमेश कुमार सिंह को आरडीडीई पटना, संतोष कुमार सिंहा को नालंदा, दीनानाथ कुमार को कैमूर, विजयकांत मिश्र को पटना, राजदेव कुमार व जगदीश कुमार सिंह को नालंदा, रामनिवास कुमार व मिथिला शरण सिंह को पटना, शोभनाथ राम बक्सर, आलोक कुमार को राजकीय कन्या उवि बक्सर, श्रीकांत पासवान को कैमूर, नरेंद्र मिश्रा को विद्यालय उपनिरीक्षक पटना सिटी भेजा गया है।


वहीं, जितेंद्र कुमार तथा करामत हुसैन को नालंदा, मनीष कुमार राय को पटना अशोक प्रसाद को पीटीईसी महेंद्रु घाट, विनय कुमार राय को बक्सर, मनजी सिंह को पटना, अगन शर्मा को बक्सर, ददन प्रसाद को भोजपुर, प्रेम कुमार राम को विद्यालय उपनिरीक्षक बाढ़, राखी कुमारी को नालंदा, सूरज सिंहा को पटना तथा अमित कुमार-दो को जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय पटना भेजा गया है।उसी प्रकार भोजपुर से अखिलेश्चर कुमार सिंह, राजेश कुमार रौशन, संजय कुमार, प्रमोद कुमार, बजरंगी प्रसाद गुप्ता, सत्येंद्र चौधरी, अनिल कुमार, कैमूर से हरेराम गुप्ता, तेजनारायण राय, नालंदा से विनय बहादुर, सुब्रतो बोस, रामनरेश प्रसाद, प्रदुम्न तिवारी, पिकु कुमार, हितेंद्र प्रसादख् अनुज कुमार, श्रीकांत कुमार सिंह, कमलेश प्रसाद, गिरीश प्रसाद ट्रांसफर किया गया है।


वहीं, सुमित गौरव, डायट विक्रम से अनिल कुमार राय, पीटीईसी महेंद्रु घाट से अकरम एहसास रजा को डीईओ कार्यालय जबकि राजकीय उवि चिरैयाटाढ़ से राजकिशोर प्रसाद सिंह व भोजपुर के सत्येंद्र चौधरी को पीटीईसी एवं भोजपुर से सुदामा सिंह व आशीष कुमार का स्थानांतरण डायट फजलगंज में किया गया है। शिक्षा विभाग द्वारा किए गए बड़े पैमाने पर तबादला की चर्चा सोमवार को पूरे दिन होती रही।





HPBL
HPBL  
Related Articles
Next Story