हेमंत सोरेन कब लेंगे शपथ? खुद हेमंत ने दिया ये जवाब, इस्तीफे के बाद चंपाई सोरेन ने कहा...

रांची। चंपाई सोरेन ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के बाद मीडिया से बात करते हुए चंपाई सोरेन ने कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। 5 महीने पहले जो उन्हें जिम्मेदारी मिली थी, उस पद को हमने गठबंधन के निर्णय के अनुरूप छोड़ दिया है। चंपाई सोरेन ने राजभवन से निकलते हुए मीडिया से बातचीत में कहा कि जेल से हेमंत बाबू आये हैं, गठबंधन ने फिर से उन्हें अपना नेता चुना है। वो फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे।

यहां देखें वीडियो....

वहीं हेमंत सोरेन ने शपथ लेने को लेकर पूछे गये सवाल पर कहा कि अभी माहौल थोड़ा हौचपौच का बना हुआ है, सारी चीजे मीडिया के साथ बाद में साझा कर दी जायेगी। आपको बता दें कि इससे पहले आज राजभवन इंडिया गठबंधन के विधायकों के साथ चंपाई सोरेन और हेमंत सोरेन पहुंचे थे। 7.20 बजे चंपाई सोरेन ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा। चंपाई सिर्फ 152 दिन झारखंड के सीएम रहे। 2 फरवरी 2024 को वे सीएम बने थे।

चंपाई सोरेन ने कहा कि गठबंधन का जो फैसला था उसी के अनुसार मैंने काम किया। हेमंत सोरेन ने कहा कि चंपाई जी ने अपनी बात कह दी है। ये गठबंधन का फैसला है। इस दौरान उन्होंने महागठबंधन विधायक दल के विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा। अब राज्यपाल कभी भी हेमंत सोरेन को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित कर सकते हैं। कल हेमंत सोरेन का इस्तीफा हो सकता है।

HPBL
HPBL  
Related Articles
Next Story