कांग्रेस जिलाध्यक्ष की शर्मनाक करतूत, महिला को दिखाया प्राइवेट पार्ट, वीडियो वायरल होने के बाद पार्टी ने लिया एक्शन

लखनऊ। बागपत में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डा. यूनुस चौधरी के खिलाफ एक अश्लील वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उन्हें अस्थायी रूप से उनके पद से हटा दिया है। यह वीडियो बड़ौत नगर स्थित गुराना रोड से संबंधित है, जिसमें डा. चौधरी एक युवती के सामने अश्लील हरकतें करते हुए दिख रहे हैं। युवती बार-बार उनसे गुहार लगाते हुए छोड़ने की प्रार्थना कर रही हैं, लेकिन डा. चौधरी ने अपनी हरकतें जारी रखीं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पार्टी की छवि पर बट्टा

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वीडियो वायरल होने के बाद डा. चौधरी का विरोधी खेमा सक्रिय हो गया और उन्होंने इस वीडियो को पार्टी के हाईकमान को भेजा। इसके परिणामस्वरूप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने एक पत्र जारी किया, जिसमें कहा गया कि इस वायरल वीडियो से पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। इसी आधार पर उन्हें तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटाने का निर्णय लिया गया। यह पत्र भी सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस बीच, डा. यूनुस चौधरी ने अपने खिलाफ साजिश की बात करते हुए कहा कि वीडियो को एडिट करके उनके खिलाफ वायरल किया गया है। उन्होंने कहा, “मेरा राजनीतिक करियर अब समाप्त हो गया है, लेकिन मैं इसे साबित करने के लिए तैयार हूँ कि वीडियो नकली है और मुझ पर लगाए गए आरोप झूठे हैं।” डा. चौधरी ने कहा कि उन्होंने पिछले 16 वर्षों से पार्टी की जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी बखूबी निभाई है और पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया है।

डा. चौधरी ने 2002 में बरनावा विधानसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें केवल 750 वोट मिले थे। इसके बाद 2022 में उन्होंने छपरौली विधानसभा का चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें लगभग 1200 वोट मिले। इन दोनों चुनावों में पार्टी को भारी हार का सामना करना पड़ा।

Related Articles

close