चीनी-नमक नहीं आप खा रहे प्लास्टिक, नई शोध में हुआ बड़ा खुलासा

नई दिल्ली। आपके दैनिक जीवन से जुड़ा एक बड़ा खुलासा हुआ है। जिसे पढ़कर आप परेशान हो जाएंगे। जिस चीनी और नमक को आप फायदेमंद समझकर सुबह-शाम का रहे हैं, उसमें प्लास्टिक के कण मिले हुए हैं। इसका खुलासा एक स्टडी में किया गया है।

पर्यावरण अनुसंधान संगठन ‘टॉक्सिक्स लिंक’ ने ‘नमक और चीनी में माइक्रोप्लास्टिक्स’ शीर्षक से यह अध्ययन किया। संगठन ने इस निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए टेबल नमक, सेंधा नमक, समुद्री नमक और स्थानीय कच्चा नमक सहित 10 प्रकार के नमक पर अध्ययन किया। साथ ही ऑनलाइन और स्थानीय बाजारों से खरीदी गई पांच प्रकार की चीनी की भी जांच की।

जांच में यह पाया गया कि देश में जितने भी ब्रान्ड के नमक और चीनी बिक रहे हैं। उन सभी में प्लास्टिक के कण पाए गए हैं। इन माइक्रोप्लास्टिक का आकार 0.1 मिलीमीटर (मिमी) से लेकर पांच मिमी तक था।

जांच में पाया गया है कि, नमक के सैंपलों में माइक्रोप्लास्टिक की सांद्रता प्रति किलोग्राम सूखे वजन में 6.71 से 89.15 टुकड़े तक थी। वहीं चीनी के सैंपलों में माइक्रोप्लास्टिक की सांद्रता 11.85 से 68.25 टुकड़े प्रति किलोग्राम तक थी।

Related Articles
Next Story