लाशों के बीच 'अय्याशी' : मुर्दाघर में महिला संग रंगरेलिया मना रहे कर्मचारी का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर नोएडा का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में मुर्दाघर के अंदर एक महिला और पुरुष अश्लील हरकते करते हुए रिकॉर्ड किए गए हैं। हैरानी की बात ये है कि यह सब कांड दिन-दहाड़े मुर्दाघर में किया जा रहा है। जहां पर शव रखे जाते हैं। महिला-पुरुष द्वारा अश्लीलता करते हुए पुरुष के एक दोस्त ने उसका वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

शवों को रखने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले डीप फ्रीजर रूम का इन व्यक्तियों द्वारा अनुचित तरीके से इस्तेमाल किए जाने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है यह तीनों वही के एक कर्मचारी है और ड्यूटी के दौरान उनका ऐसा किया जाना बेहद निंदनीय है।

आरोपी गिरफ्तार

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नोएडा पुलिस ने इसका संज्ञान लिया है। डीसीपी नोएडा ने मामले में ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा कि पूरे मामले में शामिल शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कहा कि घटना नोएडा के थाना क्षेत्र सेक्टर 126 की है।

Related Articles
Next Story