30 फीट लंबे अजगर ने 30 वर्षीय महिला को... , जब अजगर के मुंह में दिखा पत्नी का पांव तब हुआ मामले का खुलासा

जकार्ता। इंडोनेशिया में रहने वाली एक महिला पर विशालकाय अजगर ने हमला कर दिया और उसे पूरा निगल गया। 30 वर्षीय महिला जब वह अपने भाई के घर बाजार जा रही थी, वहीं रास्ते में 30 फीट लंबे सांप ने उस पर हमला कर दिया। जब वह अपने भाई के घर नहीं पहुंची, तो उनकी चिंता बढ़ गई। उस महिला का पति आदियानस्याह उसे खोजने गया। वहां उन्हें एक भयानक सच्चाई का पता चला।

ग्राम सचिव लैंग ने बताया कि, महिला अपने बच्चे के लिए दवा लेने निकली थी। उसका सबसे छोटा बेटा सिर्फ तीन साल का है। वह अपने भाई से मिलने गई थी और उसे जंगल से गुजरना पड़ा। उसका भाई काफी देर तक इंतजार करता रहा, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। इसलिए, उसके भाई ने उसके पति को फोन किया। पति ने बताया कि वह सुबह-सुबह घर से निकल गई थी। पुलिस ने बताया कि महिला का शव तो सही सलामत मिला, लेकिन उसकी हड्डियां टूटी हुई लग रही थीं। साथ ही, उसके पैर पर एक घाव भी था, जो शायद सांप के काटने से हुआ होगा।

क्या है पूरा मामला ?

इंडोनेशिया में रहने वाली 30 वर्षीय सिराती नामक महिला पर बाजार में अपने भाई के घर जाते समय 30 फुट लंबे विशालकाय अजगर ने हमला कर दिया

और निगल लिया। उसका पति आदियानस्याह उसे खोजने गया। पति खोजने निकला तो जंगल के बीच रास्ते में उसे अपनी चप्पलें मिलीं। चप्पलों के पास सांप के रेंगने के निशान थे, जिससे उसे शक हुआ कि शायद उसकी पत्नी को सांप ने निगल लिया है। यह सांप अपने शिकार को घसीटते हुए 5 मीटर दूर तक ले गया होगा।

दक्षिण सुलावेसी के लुवु क्षेत्र में, उन्होंने सिराती के पैरों के निशान खोजे और पास ही घास में एक बहुत बड़ा साँप फैला हुआ पाया। पास जाकर उन्हें एक भयानक सच्चाई का पता चला - उनकी पत्नी के पैर साँप के मुँह से निकल रहे थे। आदियन्स्या ने तुरंत उस बड़े सांप को मार दिया और अपनी पत्नी को उसके पेट से निकाल लिया, लेकिन दुर्भाग्य से तब तक सिराती की मौत हो चुकी थी। उसके शव को गांव ले जाया गया और धार्मिक रीति से दफना दिया गया।

Related Articles
Next Story