शादी के कुछ घंटे बाद शिक्षिका ने सातवीं मंजिल से लगा दी छलांग, देखता रह गया दुल्हा, मायके वालों ने...

The bride took a scary step a few hours after the wedding: शादी के कुछ देर बाद ही दुल्हन ने सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी। पुलिस अब तक ये साबित नहीं कर पायी है कि ये हादसा है या फिर हत्या? हालांकि दुल्हा पक्ष का दावा है कि दुल्हन ने खुद ही छलांग लगायी है। खुद दुल्हा ने छलांग लगाते हुए देखने का दावा किया है। दुल्हन शिक्षिका थी। मामला राजस्थान के अजमेर का है। युवती की एक दिन पहले 7 जुलाई को ही शादी हुई थी। घटना सोमवार दोपहर 3.30 बजे की बीके कौल नगर स्थित गोकुलधाम अपार्टमेंट की है।

युवती जयपुर की रहने वाली थी। उसकी अजमेर के बीके कौल नगर गोकुलधाम अपार्टमेंट में फ्लैट नंबर-602 निवासी रोनक बंसल से रविवार को शादी हुई थी। कोमल और रोनक की इंटर कास्ट अरेंज मैरिज थी। रोनक के साड़ियों का बिजनेस है। पुलिस ने बताया सोमवार सुबह 4 बजे फेरे हुए थे। सुबह 7 बजे दूल्हा-दुल्हन घर पहुंचे थे। इसके बाद घर में दुल्हन के आने पर रस्में चल रही थीं। इस दौरान दुल्हन को घबराहट हुई।

वह अपने पति के साथ छत पर चली गई। पति को बोली कि बैठने के लिए एक कुर्सी लेकर आ जाओ। पति छत पर दूसरी तरफ रखी कुर्सी को लेने के लिए गया। इस दौरान उसने छलांग दी। पति दौड़ता हुआ नीचे भागा और परिवार के साथ हॉस्पिटल लेकर गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

दुल्हन की बहन सोनाली ने बताया कि जिस लड़के से शादी हुई, वो झूठा था। शराब पीता है और गुटखा भी खाता है। लड़का सही नहीं लग रहा। लड़के से पूछा तो कहा था- केवल पार्टी में ही पीता हूं। गुटखा तो कब का छोड़ दिया। नशे की वजह से वो फेरे के दौरान भी लड़ गया। मेरी बहन बहुत स्ट्रांग थी। हमारी शादी उसने की है। हम तीनों भाई-बहनों को उसने पाला था। वह सुसाइड नहीं कर सकती।सोनाली ने बताया दीदी ने एमकॉम किया हुआ था और टीचर थी, 50 हजार रुपए महीना कमाती थी। मम्मी-पापा को भी सपोर्ट किया है। वो कभी सुसाइड नहीं कर सकती।

HPBL
HPBL  
Related Articles
Next Story