अजीत डोभाल की मॉस्को यात्रा : रूस-यूक्रेन युद्ध में शांति लाने की मोदी सरकार की नई कूटनीति

नई दिल्ली। दुनिया के तमाम देश रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर उम्मीद से देख रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस मामले पर बार-बार अपना दृष्टिकोण स्पष्ट किया है और शांतिपूर्ण समाधान की वकालत की है।

बता दें कि, इस बीच खबर है कि देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल रूस-यूक्रेन युद्ध के समाधान के संबंध में चर्चा करने के लिए रूस की यात्रा करेंगे।

मॉस्को में शांति दूत बनेंगे अजीत डोभाल

रिपोर्ट के अनुसार, अजीत डोभाल प्रधानमंत्री मोदी के शांति दूत के रूप में रूस की यात्रा करने वाले हैं। वे दोनों देशों के बीच शत्रुता समाप्त करने की वकालत करेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में यूक्रेन की अपनी यात्रा के दौरान संघर्ष को रोकने की आवश्यकता पर जोर दिया था।

पीएम मोदी से है काफी उम्मीदें

प्रधानमंत्री मोदी की यूक्रेन यात्रा के दौरान राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने विश्वास जताया कि भारतीय प्रधानमंत्री युद्ध को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इसके अलावा, हाल के दिनों में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने स्वीकार किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत यूक्रेन युद्ध के संबंध में शांति वार्ता में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

Related Articles
Next Story