स्वास्थ्य व्यवस्था हुई बदहाल: डॉक्टर रेप हत्याकांड से गुस्से में पूरा देश हड़ताल पर गए डॉक्टर - स्टाफ...पारा मेडिकल ने भी दिया साथ तो स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई

Ranchi। Doctor रेप हत्याकांड मे पुरा देश उबल रहा है। 24 घंटे के हड़ताल का असर देश भर में दिखाई दे रही है। सारे अस्पताल मैं आपातकालीन सेवा किसी तरह चलाया जा रहा है। हालांकि सूत्र बताते है की इमरजेंसी सेवा भी प्रभावित। हुई है। झारखंड में रिम्स सहित राज्य भर के अस्पतालों में धरना प्रदर्शन का दौर जारी है।

मालूम हो की कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला पीजी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और उसके बाद हत्या की घटना से पूरा देश आक्रोश में है.घटना के विरोध में 24 घंटे का देश व्यापी हड़ताल की घोषणा की गई है।





चिकित्सा से जुड़े सभी लोग को भी इस घटना ने आक्रोशित कर रखा है. पीड़िता को न्याय दिलाने और देश भर में केंद्रीय मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर से आज देश भर के सरकारी और निजी डॉक्टर्स और पारा मेडिकल स्टाफ 24 घंटें के हड़ताल पर हैं.






AJPMA भी उतरा विरोध में


ऑल झारखंड पारा मेडिकल एसोसिएशन (AJPMA ) ने भी इस घटना की तीव्र निंदा की है। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष चंदन ठाकुर ने कहा की ऐसी घटना की जितनी भी निंदा की जाय कम है। हमारा एसोसिएशन डॉक्टर और पारा मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा की मांग करता है। दोषियों को सजा और भविष्य में इस तरह की घटना नही हो इसके लिए ठोस कानून की मांग करता है।





एसोसिएशन के महासचिव उपेंद्र कुमार सिंह ने कहा की राज्य भर में हमारे साथी इस घटना के विरोध में हड़ताल में साथ खड़े है। भविष में ऐसी आंदोलन में हमारा सहयोग अनवरत जारी रहेगा। हम मरीजों की जान बचाने के लिए हमेशा खड़े रहते है पर हमारी जान की सुरक्षा की जिम्मेवारी कौन लेगा। उतराखंड में एक नर्स की ड्यूटी से वापसी के दौरान वीभत्स तरीके से हत्या कर दी गई।आने वाले समय में ये आंदोलन और उग्र होगा जबतक हमारी मांगे पूरा नहीं हो जाती है।






IMA कर रहा है अगुवाई


इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (IMA) सेंट्रल के आह्वान पर शनिवार सुबह 6 बजे से शुरू हुई डॉक्टरों की हड़ताल का व्यापक असर चिकित्सा व्यवस्था पर पड़ा है. रांची के रिम्स, सदर अस्पताल, एम्स देवघर और अन्य मेडिकल कॉलेज अस्पताल के साथ साथ सभी निजी क्लिनिक और अस्पताल के ओपीडी बंद हैं.




डॉक्टरों की हड़ताल के चलते रिम्स सहित सभी अस्पताल में इमरजेंसी सेवा छोड़ बाकी सभी सेवाएं बंद है.रिम्स में आज पहले से शेड्यूल्ड करीब दो दर्जन से ज्यादा सर्जरी को आगे के लिए डेट दे दिया गया है.राज्य भर में ये आंकड़ा काफी अधिक है।





सभी संगठन ने दिया साथ

IMA सेंट्रल के आह्वान पर झारखंड आईएमए, IMA महिला विंग, रिम्स जेडीए, नर्सिंग एसोसिएशन, ऑल झारखंड पारा मेडिकल एसोसिएशन, झारखंड चिकित्सा एवम जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ से जुड़े मेडिकल कर्मचारी और डॉक्टर्स कोलकाता कांड की पीड़िता दिवंगत महिला डॉक्टर को न्याय दिलाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं.





इसके साथ साथ डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय स्तर पर मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग है.





HPBL
HPBL  
Related Articles
Next Story