दो जवान की गयी जान, कई घायल: ट्रक और बस में भीषण टक्कर, दो जवान की मौके पर गयी जान, छह जवान गंभीर

नागपुर। एक भीषण हादसे में सेना के दो जवान की मौत हो गयी। घटना महाराष्ट्र के नागपुर जिले में रविवार देर रात की है। हादसे में भारतीय सेना के दो जवानों की मौत हो गई, जबकि 6 जवान समेत सात अन्य घायल हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, नागपुर के कामठी में कन्हान नदी पुल पर रविवार शाम तेज रफ्तार निजी बस ने एक ऑटोरिक्शा के बीच टक्कर मार दी।

पुलिस इंस्पेक्टर प्रमोद पोरे ने बताया कि हादसे में सेना के दो जवानों की मौत हो गई और 6 जवान व ऑटो चालक घायल हो गए. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कामठी के पास कन्हान नदी पुल पर हुई. उन्होंने कहा कि कामठी में गार्ड्स रेजिमेंट सेंटर के आठ जवान ऑटोरिक्शा में यात्रा कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार बस ने ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि न्यू कामठी पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।

HPBL
HPBL  
Related Articles
Next Story