केंद्रीय गृहमंत्री ने नक्सल पीड़ितों से की मुलाकात, अमित शाह से साझा किया अपना दुख

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर छत्तीसगढ़ के नक्सली हिंसा पीड़ितों से मुलाकात की। छत्तीसगढ़ के वामपंथी उग्रवाद-प्रभावित इलाकों के हिंसा प्रभावित 55 लोग बस्तर शांति समिति के तत्वाधान में केन्द्रीय गृह मंत्री से मिले। इस दल का नेतृत्व बस्तर शांति समिति ने किया।

गृहमंत्री से मिलने के बाद नक्सलवाद से प्रभावित लोगो ने अमित शाह से अपनी पीड़ा साझा की। उन्होंने बताया कि, नक्सली हमलों के कारण उनके जीवन में गंभीर व्यवधान आए हैं। इस मुलाकात के दौरान, गृह मंत्री ने नक्सल पीड़ितों की कहानियों को ध्यान से सुना और उनकी समस्याओं पर गंभीरता दिखाई। उन्होंने इन लोगों के संघर्ष और साहस की प्रशंसा की और आश्वासन दिया कि सरकार उनकी समस्याओं को हल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पीड़ितों के इस दल की अगुवाई बस्तर शांति समिति ने किया। यह समिति नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति और विकास के लिए काम कर रही है। गृहमंत्री ने मिले लोगों ने नक्सलियों के हाथों अपने परिवार के सदस्यों को खोया है, कुछ ने अपने अंग गंवाए हैं, और कुछ पूरी तरह से अपाहिज हो गए हैं। इनसे मिलने के बाद गृहमंत्री ने उनके साहस की प्रशंसा की और कहा कि सरकार उनकी समस्याओं को हल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

गृहमंत्री शाह से मिले लोगों ने बताया कि, छत्तीसगढ़ सरकार और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यों से प्रभावित होकर अपनी बात दिल्ली तक लाने का साहस कर पाए हैं। राज्य सरकार ने जिस तरह से बस्तर और अन्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों और सुरक्षा प्रयासों को प्राथमिकता दी है, उसने इन लोगों को यह हिम्मत दी कि वे अपनी आवाज़ दिल्ली में उठाएं।

Related Articles
Next Story