सावधान ! फ्लाइट में बम है : जबलपुर- हैदराबाद फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, बम से उड़ने की मिली धमकी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जबलपुर-हैदराबाद फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गयी है। बता दें कि, फ्लाइट में खतरा होने की सूचना मिली थी, महाराष्ट्र के नागपुर में इंडिगो के एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। इस फ्लाइट में बम होने की खबर से पूरे एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। फ्लाइट के टॉयलेट में बम फटने की चेतावनी लिखी थी, जिसे देखकर पैसेंजर्स के होश उड़ गए। पायलट ने जैसे-तैसे प्लेन को नागपुर एयरपोर्ट पर लैंड करवाया जिसके बाद यात्रियों को फ़ौरन नीचे उतारा गया।

बता दें कि, इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E-7308 ने आज सुबह 8 बजे मध्य प्रदेश के जबलपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। फ्लाइट को 9:40 बजे हैदराबाद एयरपोर्ट पर लैंड होना था। मगर इसी बीच फ्लाइट के टॉयलेट में नीली स्याही से लिखा एक संदेश मिला। इसमें लिखा था कि.....धमाका@9 बजे। यह देखते ही फ्लाइट में अफरा-तफरी मच गई। 9:10 बजे फ्लाइट को आनन-फानन में नागपुर एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया।

जांच टीम ने संभाला मोर्चा

वहीं बम की जानकारी मिलते ही बम स्क्वाड, डॉग स्क्वाड, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड समेत तमाम सुरक्षा एजेंसियां नागपुर एयरपोर्ट पर पहुंची। फ्लाइट की जांच की जा रही है, मगर अभी तक फ्लाइट में बम होने की खबर पर मुहर नहीं लगी है। बता दें कि, फ्लाइट ने आज सुबह जबलपुर से हैदराबाद के लिए उड़ान भरी थी। फ्लाइट में 70 यात्री और 4 केबिन क्रू के मेंबर्स सवार थे।

पुलिस कर रही है जांच

नागपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद पुलिस समेत कई टीमें मौके पर पहुंची। सभी ने फ्लाइट की अच्छे से तलाशी ली। मगर फ्लाइट में कोई बम नहीं मिला। पुलिस और सुरक्षा एंजेसियां मैसेज लिखने वाले की तलाश में हैं। मैसेज किसने और क्यों लिखा? इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है

Related Articles
Next Story