झारखंड विधानसभा चुनाव में राजद ने 22 सीटों पर ठोंका दावा, प्रत्याशी के भी नाम हो गये हैं तय

Jharkhand Vidhansabha Election: झारखंड में इसी साल चुनाव होना है। चुनाव अब इंडिया गठबंधन साथ लड़ेगा या फिर अलग-अलग इसकी स्थिति साफ नहीं है। लेकिन, राजनीतिक दलों ने अभी से ताल ठोंकनी शुरू कर दी है। सरकार में शामिल राष्ट्रीय जनता दल ने विधानसभा में 22 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। जिन सीटों पर दावेदारी की जा रही है, उसमें पलामू और चतरा जिला की सभी विधानसभा सीट के अलावा कोडरमा, गोड्डा, जरमुंडी जैसी विधानसभा सीटें शामिल हैं।

राजद का दावा है कि 22 विधानसभा सीटों पर राष्ट्रीय जनता दल ने अपने प्रत्याशियों के नाम का भी चयन कर लिया है। झारखंड राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव के मुताबिक राजद झारखंड के 22 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगा। पार्टी ने प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए गये हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के समय लेकर पूरी बातों को रखा जाएगा और प्रदेश ईकाई की भावनाओं से अवगत करवाया जाना है।

पार्टी झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही है और पलामू, चतरा की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि गठबंधन में चुनाव लड़ने का अगर फैसला होता है तो राजद को काफी कम सीटें मिलने की उम्मीद है। लोकसभा में राजद ने चार सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही थी, लेकिन उसे सिर्फ एक सीट पलामू की मिली और वहां से भी उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा।

HPBL
HPBL  
Related Articles
Next Story