कोल्हान विश्वविद्यालय के छात्रों की समस्या से स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता हुए अवगत, कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे को कुलपति ने दिया समाधान का आश्वाशन

जमशेदपुर ।कोल्हान विश्वविद्यालय बैच 2020-2023 स्नातक सेमेस्टर -5 के सभी छात्र का अध्याय समय पर पूरा नहीं हुआ 6 महीना का सेमेस्टर को 2 महीना में ही परीक्षा लिया जा रहा है। कोल्हान विश्वविद्यालय की इस नाकामी को लेकर 1500 छात्रों के हस्ताक्षर के साथ पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल हजारों छात्रों के भविष्य के रक्षार्थ मंत्री श्री बन्ना गुप्ता से मिला।

छात्रों के भविष्य को देखते हुए कोल्हान विश्वविद्यालय से वार्ता कर सभी छात्रों को स्नातक सेमेस्टर 5 में प्रोमोट करवाएं और जल्द से जल्द स्नातक सेमेस्टर 6 को पूरा करवाने की मांग करें। छात्रों के समस्या से अवगत होने के उपरांत मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने त्वरित संज्ञान लेते हुए कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति के प्रभार में कोल्हान आयुक्त श्री मनोज कुमार से वार्ता कर छात्रों की समस्या हल करने को कहा।

इस विषय पर संध्या 4:30 बजे चाईबासा में जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के साथ एक प्रतिनिधिमंडल मिला। जिसमें छात्रों के समस्या के संबंध में मांग पत्र सौपा गया। जिस पर आयुक्त श्री मनोज कुमार ने छात्रों के समस्या समाधान पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर कहा कि अगामी सितंबर तक कोल्हान विश्वविद्यालय के विषयवार प्रोफेसर के द्वारा पढ़ाई की व्यवस्था कराई जाएगी साथ ही पढ़ाई की वीडियो रिकार्डिंग भी कराई जाएगी। जिससे छात्रों को लाभ होगी।


पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के अध्यक्ष श्री आनंद बिहारी दुबे, एनएसयुआई के जिला कार्यकारी अध्यक्ष सचिन कुमार सिंह, पूर्वी सिंहभूम यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव सनी सिंह, पूर्वी विधानसभा महासचिव यूथ कांग्रेस के निखिल तिवारी शामिल रहे।
पढ़ाई की तैयारी कोल्हान विश्वविद्यालय के द्वारा कराये जाने के आश्वासन दिये जाने पर छात्रों ने माननीय मंत्री श्री बन्ना गुप्ता, कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति के प्रभार में कोल्हान आयुक्त श्री मनोज कुमार, जिलाध्यक्ष श्री आनन्द बिहारी दुबे जी के प्रयासो के प्रति आभार व्यक्त किया।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story