स्वास्थ्य मंत्री अश्लील VIDEO कांड : रांची की युवती ने दर्ज करायी शिकायत, जानिये क्या कहा है अपनी शिकायत में..

रांची। अश्लील वीडियो में फंसे स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की कुर्सी दो ही शर्तों पर बच सकती है। पहली अगर आलाकमान की मेहरबानी बनी रहे…और दूसरी पुलिस की रिपोर्ट बन्ना गुप्ता के पक्ष में आ जाये। हालांकि फिलहाल दोनों शर्तों पर सस्पेंस ही दिख रहा है। इन सबके बीच शिकवा शिकायतों का दौर भी खूब चल रहा है। 23 अप्रैल को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो को लेकर दो महिलाएं अपना पक्ष रखने के लिए सामने आई हैं, जिनमें एक जमशेदपुर की रहने वाली है, जबकि दूसरी रांची की है।

जमशेदपुर की महिला ने कहा कि मंत्री से उनका कोई संबंध नहीं है। वह तीन बच्चों की मां है। महिला ने कहा कि वह अपने पति से चैट कर रही थी। उसके फोटा को एडिट कर गलत उपयोग किया गया है। फोटो मेरा मिस यूज किया गया है। मेरे साथ बहुत बड़ी साजिश की गई है। इस बीच रांची की एक युवती ने हटिया डीएसपी को आवेदन देते हुए मामले की जांच की मांग की है ताकि जिन आरोपियों द्वारा उनकी फोटो का इस्तेमाल किया गया है उन पर कानूनी कार्रवाई जो सके।

इस प्रकरण में हटिया डीएसपी ने युवती के आवेदन को जग्गनाथपुर थाने को जांच के फारवर्ड कर दिया है। रांची की रहने वाली महिला का आरोप है कि झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से जुड़े अश्लील वीडियो वायरल मामले में कुछ लोगों के द्वारा उनके फेसबुक प्रोफाइल पर जाकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

महिला का आरोप है कि वह लंबे समय से कांग्रेस की सक्रिय सदस्य रही है और मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ उसके भाई-बहन के संबंध हैं, लेकिन कुछ लोगों के द्वारा उसके फेसबुक पेज में जाकर कई तरह की आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही हैं जो उसके मान सम्मान को ठेस पहुंचाती हैं। इससे पहले युवती ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी किया था, जिसमें पूरे मामले को लेकर अपना पक्ष रखा था। इससे पहले एक और महिला जो जमशेदपुर की रहने वाली है उसने भी अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि इस वीडियो मे उनके भी चहरे का इस्तेमाल किया गया है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story