स्वास्थ्य मंत्री की हत्या: ASI ने भरी भीड़ में गोलियों से भूना था, गंभीर हालत में कराया गया था अपोलो अस्पताल में भर्ती, इलाज के दौरान मौत

भुवनेश्वर। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल स्वास्थ्य मंत्री ने आखिरकार दम तोड़ दिया। ASI के जानलेवा हमले के बाद से ही स्वास्थ्य मंत्री नब दास की हालत गंभीर बताई जा रही थी। नब दास को रविवार की दोपहर गंभीर हालत में भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा था।
अब से कुछ देर पहले उनकी मौत की खबर आई थी, घटना उस वक्त की है जब एक कार्यक्रम में मंत्री अपनी कार से उतर रहे थे, तभी सुरक्षा में तैनात एक एएसआई ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। कई गोलियां उनके सीने में भी लगी थी, जिसके बाद से उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही थी। उन्हें भुवनेश्वर के लिए एअरलिफ्ट किया गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
जानकारी के मुताबिक मंत्री पर एएसआई ने 5 राउंड फायरिंग की थी। घटना के बाद मंत्री कार की सीट पर गिर गये। वहां अस्पताल में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मिलने पहुंचे थे।
घटना झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर के पास की जा रही है। सीआईडी क्राइम ब्रांच ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। जांच टीम ने ब्रजराजनगर थाना से केस को अपने हाथ में ले लिया है। घटना के पीछे अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ पाई है।