गरमी ने दो जवानों की ली जान : एक ही दिन में दो जवानों ने लू की वजह से तोड़ा दम, कई जगहों पर लू का जारी हुआ अलर्ट

नयी दिल्ली। भीषण गरमी अब जानलेवा बनती जा रही है। एक ही दिन में अलग-अलग जगहों पर गरमी की वजह से तीन जवानों की मौत हो गयी। बिहार के भोजपुर में जहां इंडियन रिजर्व फोर्स के एक जवान की बस में जान चली गयी, तो वहीं जैसलमेर में भारत-पा​क सीमा पर तैनात BSF जवान की लू लगने से मौत हो गई।

बीएसएफ जवान की मौत

जवान अजय कुमार 173वीं वाहिनीं सीमा सुरक्षा बल में तैनात थे। वे पश्चिम बंगाल के जलापाईगुड़ी जिले के सारू गांव के रहने वाले थे। रामगढ़ चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के बाद जवान के पार्थिव देह को सड़क मार्ग से रामगढ़ से जोधपुर के लिए रवाना किया गया, जहां से जवान के पैतृक गांव पार्थिव देह ले जाया गई। शाहगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है।जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात BSF जवान अजय कुमार (35) की लू (हीट स्ट्रोक) की चपेट में आने से मौत हो गई। वो सीमा चौकी भानु पर तैनात थे। इस दौरान भीषण गर्मी की वजह से उनकी तबीयत खराब हुई और मौत हो गई। उन्हें रामगढ़ चिकित्सालय लाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद रामगढ़ परिसर में ही जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान BSF अधिकारियों ने जवान को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

आईआरबी जवान की हुई मौत

भोजपुर में इंडियन रिजर्व पुलिस नागालैंड के एक जवान की मौत हो गई। सीवान से चुनाव कराकर अपने बटालियन के साथ रोहतास में चुनावी ड्यूटी में जा रहे थे। इसी दौरान उनकी चलती बस में मौत हो गई। बस में करीब 70 जवान सवार थे। उनकी तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें काफी पसीना आ रहा था। आरा शहर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतक जवान का नाम अकंगलूबा है, जो नागालैंड के मोकोकचुंग थाना क्षेत्र खेंसा गांव के रहने वाले हैं। कमांडेड लखा कोजा ने बताया कि हम लोग सीवान में चुनाव कराने के बाद रोहतास जा रहे थे। एक बटालियन में करीब साढ़े चार सौ जवान थे। जाने के क्रम में हीट स्ट्रोक के कारण जवान की मौत हो गई।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story