दुर्गापूजा में तेज बारिश: दुर्गापूजा में नये कपड़े की जगह रेन कोट खरीद लीजिये….मौसम विभाग ने दी है जोरदार बारिश की चेतावनी

रांची: झारखंड में दुर्गा पूजा के इस त्योहारी मौसम में आपके पंडाल घूमने की योजना पर पानी फिर सकता है। आपको पंडाल घूमने के लिए घर से छाता लेकर या बरसाती पहनकर निकलना पड़ सकता है। मौसम विभाग की इसी तरफ इशारा कर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 3 अक्टूबर को दक्षिणी पश्चिमी, उत्तरी तथा मध्य भागों में भारी बारिश हो सकती है।
बारिश से राजधानी रांची में ही नहीं रांची के साथ-साथ बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ समेत कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान रांची का न्यूनतम तापमान 21 और 22 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जबकि अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री के बीच रह सकता है। 2 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और 3 अक्टूबर को 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सिर्फ 3 अक्टूबर को नहीं बल्कि दुर्गा पूजा की तिथि तक हो सकती है। वहीं 7 अक्टूबर से 13 अक्टूबर के बीच अधिकतर हिस्सों में तापमान 28 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। बारिश के साथ-साथ बज्रपात और तेज हवा में चलने की संभावना जताई गई है। बारिश महा सप्तमी से लेकर दशमी तक होगी। बारिश के दौरान हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से चलने की संभावना है।