Helath Tips: वजन घटाने से लेकर तनाव कम करने तक,रात में सोने से पहले ग्रीन टी पीने से मिलते हैं ये फायदे

दिनभर की भागदौड़ और थकान के बाद लोग अक्सर रात में सुकून की नींद चाहते हैं। ऐसे में सोने से पहले कुछ लोग जहां गर्म दूध पीते हैं, तो वहीं कुछ गर्म पानी पीकर सोना पंसद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रात में सोने से पहले ग्रीन टी पीने से शरीर को कई सारे फायदे मिलते हैं। अक्सर लोग अपना वजन घटाने के लिए दिनभर ग्रीन टी पीते हैं, लेकिन अगर आप इसे रात में सोने से पहले पीते हैं, तो इससे न सिर्फ आपका वजन कम करने में मदद मिलती है, बल्कि इससे अन्य फायदे भी होते हैं। अगर आप अभी तक रात में ग्रीन टी पीने से होने वाले फायदों से अनजान हैं, तो चलिए आपके बताते हैं इसके कुछ गजब के फायदों के बारे में-

  1. इन दिनों कामकाज के बढ़ते बोझ की वजह से लोगों की जीवनशैली पूरी तरह से बदल चुकी है। इतनी ही नहीं इस वजह से उनकी स्लीप साइकिल में भी काफी बदलाव आने लगा है। ऐसे में अगर आप रात में सुकून की नींद चाहते हैं, तो इसके लिए सोने से पहले एक कप ग्रीन टी आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। इसमें मौजूद अमीनो एसिड एल-थीनाइन, नींद में सुधार कर आपके तनाव को भी कम करता है।
  2. अगर आप रात में सोते समय ग्रीन टी पी रहे हैं, तो इससे आपका दिल सेहतमंद बनता है। इसे पीने से आपके शरीर में जमा फैट कम होता है, जिससे एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद मिलती है। साथ ही ग्रीन टी ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने में भी मददगार है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल का कम स्तर आपके दिल को सेहतमंद बनाए रखता है। इतना ही नहीं ग्रीन टी पीने से हार्ट स्ट्रोक का खतरा भी कम होता है।
  3. बदलती जीवनशैली और काम के बढ़ते बोझ का इन दिनों हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ रहा है। ऐसे में लोग कई समस्याओं का शिकार होते जा रहे हैं। तनाव इन्हीं समस्याओं में से एक है। अगर आप भी अक्सर तनाव की वजह से परेशान रहते हैं, तो रात में सोते समय ग्रीन टी का सेवन आपके लिए लाभकारी होगा। इसमें मौजूद एल-थीनाइन डिप्रेशन लड़ने में मदद करता है।
  4. सोने से पहले अगर आप ग्रीन टी पीते हैं, तो इससे शरीर की कैलोरी बर्न होती है। कैलोरी बर्न होने से आपको वजन घटाने में मदद मिलती है। ऐसे में अगर आप जल्दी अपना वजन घटाना चाहते हैं, तो रात में ग्रीन टी पीना शुरू कर सकते हैं। साथ ही इसे आपकी पाचन क्रिया में भी सुधार होता है। एक कप ग्रीन टी पीने से आपका ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है। साथ ही अपच, कब्ज और एसिडिटी की समस्या में भी राहत मिलती है।
  5. अगर आप बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल लेवल की वजह से परेशान हैं, इसके लिए भी ग्रीन टी का सेवन आपके लिए फायदेमंद होगा। एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर ग्रीन टी शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं। साथ ही यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में मदद करता है। इस पीने से हाई ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है।
HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story