Hemant Soren : हेमंत सोरेन 26 को ले सकते हैं शपथ, जानिए JMM, कांग्रेस और RJD कोटे से कितने कितने बनेंगे मंत्री
मुख्यमंत्री के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा के 6 और कांग्रेस के चार मंत्री शपथ ले सकते हैं।

Hement Soren will be new chief Minister of jharkhand: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ताजपोशी की तारीख लगभग हो गई है। 26 नवंबर को हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री के पद की शपथ ले सकते है। विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम का प्रस्ताव रखा जाएगा।
जानकारी के मुताबिक विधायक दल की बैठक के बाद गठबंधन के शीर्ष नेताओं में कैबिनेट के आंकड़ों को लेकर भी सहमति बन सकती है। जिसके मुताबिक मुख्यमंत्री के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा के 6 और कांग्रेस के चार मंत्री शपथ ले सकते हैं।
कांग्रेस, RJD कोटे से कितने कितने होंगे मंत्री
RJD कोटे से एक मंत्री का शपथ हो सकता है। जानकारी के मुताबिक शीर्ष नेताओं से कल ही इस मुद्दे पर प्रारम्भिक चर्चा हो चुकी है।आज इंडिया गठबंधन के नव निर्वाचित विधायकों की बैठक मुख्यमंत्री निवास में होगी। जिसमें इस फैसले पर आखिरी मुहर लगेगी।
जानकारी के मुताबिक विधायक दल की बैठक के तुरंत बाद ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मौजूदा मंत्रिमंडल के विघटन का पत्र राज्यपाल को सौंप देंगे और साथ ही साथ सरकार बनाने का दवा भी पेश करेंगे।
इधर मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तैयारी शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबिक 26 नवंबर को हेमंत सोरेन शपथ ले सकते हैं। शपथ ग्रहण समारोह मोहराबादी मोराबादी मैदान में हो सकता है। इस शपथ ग्रहण समारोह में इंडिया गठबंधन के तमाम शीर्ष नेता शामिल होंगे।
आपको बता दें कि कल ही झारखंड विधानसभा का परिणाम सामने आया है, जिसमें इंडिया गठबंधन ने 56 सीटों पर जीत दर्ज की है।झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 14 कांग्रेस ने 16 राजद ने चार और भाकपा ने दो सीटों पर कब्जा जमाया है। जबकि भाजपा से 21 सीटों पर ही सिमट गई है।