हेमंत सोरेन हो सकते हैं गिरफ्तार? चीफ सेकरेट्री व डीजीपी को ईडी ने सीएम हाउस बुलाया, प्रदेश में सियासी हलचल हुई तेज

रांची। लगातार छह घंटे से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ चल रही है। चर्चाएं तेज है कि मुख्यमंत्री आज ही ईडी गिरफ्तार हो सकती है। इधर सीएम आवास डीजीपी और मुख्य सचिव पहुंचे हैं। सूबे के दो शीर्षस्थ अधिकारी के सीएम हाउस पहुंचने के बाद ये अटकलें तेज हो गयी है कि कहीं गिरफ्तारी की प्रक्रिया तो शुरू नहीं हो गयी है। इससे पहले ईडी के 7 अधिकारियों की टीम दोपहर 1:15 बजे सीएम हाउस पहुंची।

अगर सीएम की गिरफ्तारी होती है तो कल्पना को मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी है, लेकिन सहमति नहीं बनती है तो चंपई को कमान दी जाएगी। आज भी सत्ता दल (झामुमो, कांग्रेस और राजद) के विधायक CM हाउस में हैं। अगर हेमंत की गिरफ्तारी होती है, तो प्रदेश में सियासी संकट की स्थिति बन सकती है।

इधर ईडी के पूछताछ के मद्देनजर राजधानी में सुरक्षा के काफी इंतजाम है। मुख्यमंत्री निवास, राजभवन और ईडी कार्यालय के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। वहीं धारा 144 अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दी गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थक प्रदर्शन कर रहे हैं।इससे पहले मंगलवार को महागठबंधन दल के विधायकों की बैठक हुई। कहा जा रहा है कि बैठक में हेमंत सोरेन ने विधायकों से दो पेपर पर साइन कराए हैं। एक में उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और दूसरे में विधायक चंपई सोरेन का नाम है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story