झारखंड के लिए हेमंत सोरेन की बड़ी घोषणा! आदिवासी छात्रावास का भूमि पूजन, लड़कियों के लिए भी होंगे हॉस्टल!

Hemant Soren's big announcement for Jharkhand! Bhoomi Pujan of tribal hostel, there will be hostels for girls too!

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज रांची में 520 बेड वाले आदिवासी छात्रावास निर्माण के भूमि पूजन समारोह में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को शुभकामनाएं दीं और आदिवासी समाज की शिक्षा-प्रगति के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा, “आज रांची में आदिवासी हॉस्टल छात्रावास निर्माण भूमि पूजन समारोह में शामिल हुआ।

आज के इस शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।”
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार आदिवासी छात्रों की शिक्षा तक सहज पहुंच सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न योजनाओं पर काम कर रही है। इनमें गुरुकुल क्रेडिट कार्ड योजना, और विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना शामिल हैं, जिनके तहत छात्रवृत्तियां, आवासीय सुविधाएं और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विशेष कोचिंग मुहैया कराई जा रही हैं। कहा कि जल्दी ही महिलाओं के लिए इसी तरह के छात्रावास का निर्माण किया जायेगा। जानकारी दी छात्रावास में सरकार की ओऱ से भोजन उपलब्ध कराया जायेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये योजना पूरे राज्य के छात्रावास के लिए लागू होगी। उन्होंने छात्रों से कहा कि आप पढ़ाई पर फोकस करें, आपकी मुश्किलों को दूर करना सरकार की प्राथमिकता होगी। कहा कि हमारे समाज के सामने कई तरह की समस्याएं हैं, इसलिए छात्र भटक जाते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। छात्रों की हर समस्या के  लिए आपकी सरकार यहां मौजूद है। कहा, सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के तहत 2024 तक राज्यभर में 5000 से अधिक आदिवासी छात्रों को आवासीय सुविधा दी गई है। वहीं, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए रांची और अन्य प्रमुख शहरों में विशेष कोचिंग केंद्र भी खोले गए हैं। कहा कि जल्दी ही आदिवासी छात्रों के लिए लाइब्रेरी खोली जायेगी।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि “सरकार का लक्ष्य है कि किसी भी आदिवासी छात्र की पढ़ाई आर्थिक या सामाजिक कारणों से न रुके। हर ज़रूरतमंद विद्यार्थी तक सुविधा पहुंचे, यही हमारी प्राथमिकता है।” इस मौके पर कई विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और छात्र भी मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close