Hement-Ed case Live: रांची में धारा 144 हुआ लागू, सुरक्षाकर्मियों की भी तैनाती बढ़ी, क्या कुछ बढ़ा होने वाला है? , माहौल हुआ गरम

रांची। हेमंत सोरेन से लगातार 7 घंटे से पूछताछ चल रही है। खबरें लिखे जाने तक ED के अफसर सीएम हाउस में ही मौजूद थे। अभी और कितने देर की पूछताछ होगी, ये तय नहीं है। माना जा रहा है कि जिस तरह से पूछताछ हो रही है। रात के 11-12 का समय भी हो सकता है। इधर, सीएम हाउस के आसपास धारा 144 लागू कर दिया गया है। खबर है कि पुलिस बलों की भी तैनाती बढ़ा दी गयी है।

राजधानी में सियासी तापमान काफी बढ़ा हुआ है। झामुमो कार्यकर्ता लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। रात होने के बावजूद प्रदर्शनकारी इधर-उधर मौजूद थे। इससे पहले दोपहर बाद करीब 1 बजे ED की टीम 9 गाड़ियों के काफिले में CM हाउस पहुंची। इनमें से 3 गाड़ियों में अधिकारी थे, जबकि 6 गाड़ियां उनकी सुरक्षा में तैनात थीं। ED के कुल 7 अधिकारी पूछताछ के लिए रांची पहुंचे हैं। इनमें तीन अधिकारी दिल्ली से आए हैं।

लैंड स्कैम केस को लेकर सवाल-जवाब किए जा रहे हैं। ईडी पदाधिकारी कई दस्तावेज और फाइल लेकर सीएम आवास पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछे जाने वाले सवालों की लिस्ट लेकर ईडी के अधिकारी पंहुचे है। सिलसिलेवार एक-एक कर मुख्यमंत्री से ईडी के अधिकारी सवाल पूछ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों द्वारा जमीन घोटाला, इनकम के सोर्स और संपति का विवरण लिया जा रहा है।

झारखंड के रांची में सीएम हाउस के 500 मीटर के दायरे में शाम सात बजे से रात 11 बजे तक के लिए धारा 144 लगाई गई है। धारा 144 लगाने के पीछे एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने अपने आदेश में कहा है कि कई संगठन के कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। लॉ एंड ऑर्डर में संभावित परेशानी को देखते हुए निर्णय लिया गया है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story