ऐतिहासिक वंशीधर नगर हो रहा उपेक्षा का शिकार... कल से शुरू होने वाले महोत्सव में सीएम हेमंत सोरेन से बंधी उम्मीद...

गढ़वा जिला के बंशीधर नगर को विकसित करने की योजना हुई हवा हवाई। बीते चार साल पूर्व बड़े ही धूमधाम से श्री वंशीधर महोत्सव मनाया गया था। इतनी लंबी अवधि बीत जाने के बाद भी उक्त कार्यक्रम को लेकर कोई सुगबुगाहट भी नहीं है। बड़ी बड़ी बातें धरी की धरी रह गयी।
मालूम हो कि विश्व प्रसिद्ध मन्दिर जहां सोने से निर्मित भगवान श्री कृष्ण की अनुपम प्रतीमा स्थापित है, जो झारखंड ही नहीं पूरे देश की धरोहर है। इस क्षेत्र को विकसित करना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 2018 में बंशीधर नगर में बंशीधर महोत्सव का उद्घाटन करने आई थीं। उन्होने कहा था यह जिला भगवान का पसंदीदा क्षेत्र है, साथ ही यहां की धरती पर्यटन से भरपूर है।

वंशीधर मंदिर की स्वर्ण प्रतिमा

सरकार की तरफ से यदि इस क्षेत्र का समुचित विकास किया जाये तो यह राज्य का नंबर वन क्षेत्र बन जाएगा। इनके अलावा वे तमाम नेता मंत्री जो भी बंशीधर दर्शन करने के लिए आते हैं वह भी इस क्षेत्र को विकसित करने की बात कहते हैं। किन्तु यहां से प्रस्थान करते ही शायद भूल जाते हैं। सीएम हेमन्त सोरेन से निवेदन करती है कि गुरुवार को गढ़वा में होने वाले समारोह में बंशीधर महोत्सव कराने को लेकर घोषणा कर दे।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story