HPBL ब्रेकिंग: एक साथ 13 दोषियों को फांसी की सजा, जेल में साथी कैदी की पीट-पीटकर कर दी थी हत्या

जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर में हत्या के एक केस में 13 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई गई है। जमशेदपुर की घाघीडीह जेल में कैदियों ने उसी जेल में बंद कैदी मनोज सिंह की पीट- पीटकर मार डाला था। घटना 25 जून 2019 की है, मृतक मनोज सिंह गैंगस्टर अखिलेश सिंह गिरोह का सदस्य था। एडीजे-4 ने 13 कैदियों को फांसी की सजा सुनाई है। जमशेदपुर में पहली बार एक साथ इतने लोगों को फांसी की सजा सुनाई गई है।

इन्हें मिली सजा

हत्या करने में सजायाफ्ता कैदी बासुदेव महतो, रामेश्वर अंगारिया, गंगा खंडैत, अरुप कुमार बोस, रमाय करुवा, जानी अंसारी, अजय मल्लाह, पंचानंद पात्रो, गोपाल तिरिया, पिंकू पूर्ति, श्यामू जोजो, संजय दिग्गी, रामराय सुरीन, शिवशंकर पासवान, शरत गोप को फांसी की सजा सुनायी गयी है, जबकि हत्या की नीयत से हमला करने के मामले में दोषी करार दिये गये ऋषि लोहार, सुमित सिंह, संजीत दास, तौकीर, सौरभ सिंह, सोनू लाल और शोएब अख्तर उर्फ शिवा को आजीवन कारावास की सजा सुनायी गयी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जेल में 2019 में घटी थी घटना

घाघीडीह सेंट्रल जेल में 25 जून 2019 को मनीफिट निवासी व गैंगस्टर अखिलेश सिंह गिरोह के सदस्य मनोज सिंह की हत्या कर दी गयी थी। छह अगस्त को अदालत ने हत्या में 15, जबकि हत्या से पहले हमले में 7 लोगों को दोषी करार दिया था. इस मामले में मामले में अपर लोक अभियोजक राजीव कुमार ने पैरवी की।

ऐसे घटी थी घटना

घाघीडीह जेल में 25 जून 2019 को टेलीफोन बूथ पर बात करने को लेकर अखिलेश सिंह गिरोह के हरीश सिंह और सजायाफ्ता कैदी पंकज दुबे के बीच विवाद हुआ था। इसमें हरीश सिंह गिरोह के सदस्य सुमित सिंह, मनोज कुमार सिंह, अविनाश श्रीवास्तव सहित अन्य लोग थे, उन्होंने पंकज दुबे की पिटाई कर दी. इस हमले के विरोध में सजायाफ्ता कैदियों ने हंगामा करते हुए हरीश सिंह गुट पर हमला कर दिया। हमले के दौरान मनोज सिंह भागकर जेल के आरुणि कक्ष के ऊपरी तल्ले में छिप गया। इसके बाद 15 सजायाफ्ता कैदी और चार कक्षपाल उसके अंदर घुस गए और मनोज सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मनोज सिंह को जेल से एमजीएम अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस मामले में हरीश सिंह पर अलग से केस चल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close