HPBL ब्रेकिंग : सभी अनुबंधकर्मी होंगे नियमित, सरकार बना रही है नियमावली….मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान

लातेहार। झारखंड के अनुबंध कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार जल्द ही सभी अनबंध कर्मचारियों को नियमित कर देगी। खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस बात का ऐलान किया है। लातेहार दौरे पर गये मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि अनुबंधकर्मियों को नियमित करने के लिए राज्य सरकार नियम बना रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के अनुबंध कर्मचारियों को मनमाने ढंग से ट्रांसफर पोस्टिंग कर दिया जाता है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। सभी को नियमित करने की नियमावली तैयार हो रही है।

मुख्यमंत्री आज लातेहार के खेल मैदान में किसान सम्मान समारोह में भाग लेने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कर्मचारियों पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि झारखंड के अधिकारी गड़बड़ है, उन्हें स्थानीय भाषा जानने की जरूरत है। यहां की जनता उन्हें स्थानीय भाषा सिखायेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान मुख्यमंत्री सेना के अग्निपथ स्कीम को लेकर एक बार फिर केंद्र सरकार को घेरा, उन्होंने कहा कि अग्निवीर के माध्यम से देश को आग में झोंकने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अग्निपथ स्कीम युवाओं के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हवाई जहाज, रेलवे स्टेशन बेच चुकी है। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। राज्य में पूर्व की सरकार से इजराइल भेजकर यहां के नौजवानों को खेती का गुर सिखाया था, आज वो कहां हैं, इसका पता नहीं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close