HPBL अभी-अभी : मशहूर गायक भूपिंदर सिंह नहीं रहे….फिल्म इंडस्ट्री में फैली शोक की लहर….’ दिल ढूंढता है ‘ जैसे कई यादगार फिल्मों का गाना….

मुंबई 18 जुलाई 2022। मशहूर सिंगर भूपिंदर सिंह का निधन हो गया। भूपिंदर सिंह 82 साल के थे। उनकी पत्नी मिताली सिंह ने इस बात की जानकारी दी है। कई मशहूर गीतों की बदौलत करोड़ों फैंस के दिलों में राज करने वाले भूपिंदर सिंह का निधन मुंबई में हुआ। भूपिंदर सिंह के निधन पर शोक की लहर है।
भूपिंदर सिंह स्वास्थ्यगत वजहों से जूझ रहे हैं। उन्हें किडनी की भी परेशानी थी। भूपिंदर सिंह के अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू हो गयी है। भूपिंदर के निधन की खबर से उनके फैंस में मायूसी फैल गयी है। भूपिंदर सिंह ने मौसम, सत्ते पे सत्ता, आहिस्ता-आहिस्ता, दूरियां और हकीकत जैसी कई यादगार फिलमों में गाना गाया था।

Related Articles

close