"मैं जीना चाहती हूं....", अपने हाथ पर सुसाइड नोट लिखकर महिला ने की आत्महत्या....

गुजरात। सूरत में पति से परेशान होकर एक महिला ने खुदकुशी कर ली लेकिन मौत को गले लगाने से पहले महिला ने अपने हाथों पर सुसाइड नोट लिख लिया था जिसे देखकर लोग हैरान हो गए रह गए महिला ने अपने हाथों पर जो खुदकुशी की वजह से वह हैरान कर देने वाली हैं।

दरअसल सूरत के लिंबायत इलाके में महिला ने अपने ही घर में खुद को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। महिला अपने पति से काफी परेशान थी। मरने से पहले महिला ने अपने हाथ पर हिन्दी में लिखा था, 'मैं जीना चाहती हूं, लेकिन मेरा पति मुझे बेहद परेशान कर रहा है।' महिला ने रूम की छत में लगे हुक से खुद को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

बताया जा रहा है कि खुदकुशी करने वाली महिला का पति रिक्शा चलाने का काम करता है।झारखंड की रहने वाली ये महिला सूरत के लिंबायत इलाके में अपने पति प्रवीण गोस्वामी के साथ रहती थी। मृतक महिला के दो बच्चे हैं और 8 साल पहले उसकी शादी प्रवीण नाम के युवक से हुई थी।

पड़ोस के लोगों ने जब महिला को फंदे से लटका हुआ देखा तो 108 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस मंगवाई लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महिला की आत्महत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story