IAS सस्पेंड: रंगरेलियां मनाते डीसी का वीडियो हुआ था वायरल, चैंबर में महिला के साथ अंतरंग संबंध का वीडियो मामले में सस्पेंड

अहमदाबाद। गुजरात सरकार ने आणंद जिले के कलेक्टर डी एस गढ़वी को सस्पेंड कर दिया है। IAS डीएस गढ़वी के खिलाफ मनुभाई पडियार ने 56 दिन पहले गुजरात सामान्य प्रशासन (GAD) में गढ़वी की वायरल क्लिप को लेकर शिकायत की थी। सरकार ने इसके बाद 9 अगस्त को गढ़वी को संस्पेंड किया। गढ़वी के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज की एक क्लिप वायरल हुई थी। इसमें वह ऑफिस में महिला के साथ निजी पलों का आनंद ले रहे थे।

इलेक्ट्रॉनिक्स में बी ई डिग्री हासिल करने के बाद गढ़वी स्टेट सिविल सर्विस में चयनित हुए थे। इसके बाद 2008 में आईएएस पर प्रमोशन हुआ था। वायरल क्लिप में कलेक्टर अपने ऑफिस में महिला के साथ अश्लील हरकत कर रहे हैं। कलेक्टर डीएस गढ़वी को सस्पेंड किए जाने के बाद प्रशासनिक तंत्र में सन्नाटा छा गया है। डीएस गढ़वी 2008 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। सरकार ने उन्हें आणंद में कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी थी। गढ़वी को सस्पेंड करने के साथ सरकार ने कलेक्टर का प्रभारी वहां के डीडीओ को सौंपा है।

कुछ समय पहले आनंद जिला कलेक्टर कार्यालय में एक घटना घटी थी।इसमें कलेक्टर ऑफिस में ही निजी पलों को आंनद लेते फुटेज सामने आई थी। यह सीसीटीवी फुटेज काफी समय से वायरल हो रही थी। इस घटना के बाद आज अचानक बड़ी कार्रवाई हुई है। सरकार ने वहां के कलेक्टर को निलंबित करने के साथ जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि उस कलेक्टर में जो महिला दिख रही है वह कौन है? लेकिन कलेक्टर को सस्पेंड किए जाने से प्रशासनिक तंत्र में सन्नाटा है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story