IAS Transfer Posting : भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला, लालचंद डाडेल बने संथाल परगना के प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त

रांची : राज्य सरकार ने दो भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण पदस्थापन किया है. विशेष सचिव राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग रांची के पद पर पदस्थापित सुमन कैथरिन किस्पोट्टा को स्थानांतरित करते हुए उन्हें अगले आदेश तक प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग के पथ पर अपने ही वेतनमान में ही नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया।

यहां देखे आदेश...

विशेष सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग लालचंद डाडेल को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त संथाल परगना प्रमंडल दुमका के पद पर पदस्थापित किया गया है। इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story