अगर आप भी Flipkart पर कैंसल करते है ऑर्डर तो हो जाए सावधान, देना होगा इतने रूपए का कैंसिलेशन चार्ज

अगर आप भी Flipkart से ऑनलाइन सामान मंगवाते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। दरअसल, ऑनलाइन रिटेलर जल्द ही कैंसिल किए गए ऑर्डर पर कैंसिलेशन फीस वसूलने की तैयारी कर रहा है।एक टिप्सटर ने एक्स पर दावा किया है कि फ्लिपकार्ट ने अपनी पॉलिसी में बदलाव किया है और जो यूजर वेबसाइट पर दिए गए ऑर्डर को कैंसिल करना चाहते हैं, उनसे अब एक समय के बाद 20 रुपये कैंसिलेशन फीस ली जाएगी।

ऑर्डर वैल्यू के आधार पर देना होगा शुल्क?
टिपस्टर द्वारा एक्स पर शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में हम देख सकते हैं कि Flipkart ने कहा है कि “हम अपने सेलर्स और लॉजिस्टिक्स पार्टनर्स को ऑर्डर प्रोसेस करते समय लगने वाले खर्च, समय और मेहनत के लिए मुआवजा देने के लिए जिम्मेदार हैं। इसलिए, कुछ उत्पादों के लिए अब हम फ्री कैंसिलेशन विंडो के बाद कैंसिलेशन फीस लेंगे।” ग्राहक फिलहाल बिना किसी शुल्क के अपना ऑर्डर कैंसिल कर सकते हैं, लेकिन ऐसा लग रहा है कि जल्द ही उन्हें ऑर्डर वैल्यू के आधार पर शुल्क देना पड़ सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कैंसिल करने के लिए सीमित समय होगा
इसके अलावा, ऐसी अफवाहें हैं कि ग्राहकों के पास अपना ऑर्डर कैंसिल करने के लिए सीमित समय होगा। उस समय सीमा के पार हो जाने के बाद ग्राहक ऑर्डर कैंसिल नहीं कर पाएंगे। हालांकि, ई-कॉमर्स दिग्गज ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। टिप्स्टर द्वारा शेयर किए गए दूसरे पोस्ट में फ्लिपकार्ट ऑर्डर कैंसिल करने की समय सीमा दिखा रहा है। उन्होंने लिखा, “अब आपके पास Flipkart पर अपना ऑर्डर कैंसिल करने के लिए सीमित समय है।”

कंपनी ऐसा क्यों कर रही है?
ऐसा लगता है कि कंपनी रिटर्न और धोखाधड़ी को कम करने के लिए यह कदम उठा रही है। इस लेख को लिखे जाने तक, उत्पाद एक्सचेंज और रिटर्न पॉलिसी में बदलाव के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। हमने आधिकारिक जानकारी के लिए Flipkart टीम से संपर्क किया है और जैसे ही हमें नई पॉलिसी और नियमों के बारे में जानकारी मिलेगी, हम कॉपी को अपडेट कर देंगे।Ration Card में ऐसे जुड़वाएं नए फैमिली मेंबर का नाम, 5 मिनट में हो जाएगा काम

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close