गिरिडीह में मशरूम खाने से परिवार के सदस्यों की तबीयत बिगड़ी: अस्पताल में इलाज जारी, जांच में जुटी पुलिस

Jharkhand: Health of family members deteriorated after eating mushrooms in Giridih... Treatment continues in the hospital, police engaged in investigation

गिरिडीह जिले से एक अजीबो – गरीब मामला सामने आया है. जहां देशी मशरूम खाने से परिवार के सभी सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई. और सभी को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा.

मालूम हो कि मानसून आते ही राज्य के अलग अलग जिलों में देशी मशरूम की ब्रिकी भी शुरू हो जाती है.जिसे हम आम बोल चाल की भाषा में रुगड़ा, फूटका या खुखुड़ी कहते हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लोग बड़े शौक के साथ इसे खाना पंसद करते हैं. लेकिन कभी –कभी यही देसी मशरूम लोगों के लिए परेशानियों खड़ी कर देता है. और ऐसा ही मामला गिरिडीह जिले के जमुआ थाना अंतगर्त घाघर गांव से सामने आया है.

जहां देशी मशरूम खाने से परिवार के सभी सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई. जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. जिनमें राजेश वर्मा, मनीता देवी, अभिलाषा कुमारी, सोनम कुमारी, वर्षी कुमारी और आयुष कुमार शामिल है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्या है पूरा मामला?

वहीं परिवार के एक सदस्य ने बताया कि उनके खेत में ही देशी मशरूम निकला था. जिसे घर लाकर पकाया और सभी सदस्यों ने खाया. देशी मशरूम खाने के थोड़ी ही देर बाद सभी को उल्टी होने शुरू हो गई. जिसके बाद सभी को इलाज के अस्पताल लाया गया. और फिर उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. जहां सभी का इलाज चल रहा है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डॉक्टर ने लोगों को दी ये सलाह

इधर, सदर अस्पताल के डॉक्टर पंकज प्रसाद वर्मा ने बताया कि देशी मशरूम खाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और अस्पताल  में इनका इलाज चल रहा है.

डॉक्टर ने आगे यह भी बताया कि मानसून में भारी भोजन, बासी खाना खाने से लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए. साफ सुधरा ही भोजना करना चाहिए. आगे यह भी बताया कि हालिया समय में फूड प्वाइजनिंग और लूज मोशन के मरीजों की संख्या बढ़ गई है लोगों को जागरूक होने की जरूरत है.

Related Articles

close