यूपी में “का बा”….”डांसिंग सड़क बा”….. सिंगर नेहा सिंह दुल्हन की लिबास में आयी लाइव… बतायी, अपने पति की जात, तो लोगों ने कमेंट कर पूछा….

लखनऊ। “यूपी में का बा” गाने वाली नेहा सिंह ने पिछले दिनों यूपी के ही हिमांशु सिंह से शादी की है। यूपी पर टिप्पणी करने वाली नेहा की यूपी में ही शादी करने को लेकर सोशल मीडिया में नेहा को ट्रोल भी किया है। इधर टोलर्स से बेपरवाह नेहा ने एक बार फिर “का बा” कहा है। नेहा ने ने इस बार यूपी की सड़क पर कटाक्ष किया है। अकबरपुर-फैजाबाद रोड पर कमेंट करते हुए नेहा ने कहा है कि ये डांसिंग रोड है , इसमें खुद ही ब्लर हुई जा रही हूं।

नेहा ने इस दौरान अपने पति की जाति को लेकर मीडिया में उठ रहे सवाल पर कहा कि, मैं एक आर्टिकल पढ़ रही थी, जिसमें उनके पति हिमांशु को पांडे बताया जा रहा था। हिमांशु पांडेय या त्रिपाठी नहीं है, बल्कि हम सब सिंह है। वीडियो में वो इसे फनी पर सिंग लगाकर भी दिखाती है। नेहा के इन बातों पर एक यूजर्स ने सवाल किया कि क्या जाति देखकर शादी की है। नेहा वीडियो मे लाल शूट में नजर आ रही है। लाल सिंदूर और लाल बिंदी में नेहा शादी के एक सप्ताह बाद सरयू नदी में स्नान करने निकली थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चलती कार में नेहा काफी दिनों बाद लाइव हुई, इस दौरान कार में उनके पति भी बैठे हुए थे। नेहा खुद आगे बैठकर लाइव कर रही थी। नेहा ने बताया कि वो सरयू नदी में नहाने जा रही है। इसी बीच उन्होंने कर्मनाशा नदी की चर्चा की। नेहा अपने बातों को बढ़ाते हुए कहती है कि सड़क की हालत इतनी खराब है कि ये रोड डांसिंग रोड बन गयी है। ठीक से लाइव भी नहीं हो रहा है, सब कुछ ब्लर ब्लर हो रहा है। देख लीजिये यूपी में का बा…. नेहा ने वीडियो में सड़क को भी दिखाने की कोशिश की।

नेहा ने जैसे ही अपने पति की जाति का जिक्र किया। लाइव वीडियो में लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया। लोगों ने पूछना शुरू कर दिया कि क्या जाति देखकर शादी की हो। इस पर नेहा ने कहा कि उन्होंने कास्ट देखकर नहीं बल्कि इंसान देखकर शादी की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close